Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Numerology: पति का भाग्य बदल देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, अच्छी पत्नी के होते हैं सारे गुण
अंक ज्योतिष में मूलांक से व्यक्ति के बारे में काफी महत्वपूर्ण बातें पता चलती है। अपने इस लेख में हम उस मूलांक के बारे में बात करेंगे जिस मूलांक की लड़कियां अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं 2 मूलांक वाली लड़कियों की जो बहुत ही समझदार और कुशल मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों का जन्म 2, 11 और 20 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस दिन जन्म लेने वाली लड़कियों के अंदर अच्छी पत्नी वाले सारे गुण मौजूद होते हैं। मैरिड हो या लव लाइफ, यह अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही ईमानदार होती हैं। आइए आपको और जानकारी देते हैं।

बदल देती हैं पति की किस्मत
2 मूलांक की लड़कियां जिस भी घर में जाती हैं उस घर की तकदीर बदल जाती है। माना जाता है कि यह अपने पति के लिए काफी लकी होती हैं और शादी के बाद इनके जीवनसाथी को जबरदस्त सफलता मिलती है। केवल पति के लिए ही नहीं बल्कि अपने ससुराल के दूसरे सदस्यों के लिए भी यह भाग्यशाली मानी जाती हैं। यह अपने पति का बहुत ही ख्याल रखती हैं और उनसे बेहद प्यार करती हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो यह हर हाल में साथ निभाती हैं।
साथ लेकर चलती हैं परिवार
कहते हैं कि इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही कम समय में अपने ससुराल वालों का दिल जीत लेती हैं। यह अपने रिश्तों को बहुत ही महत्व देती हैं। अपने पति के साथ यह घर के दूसरे सदस्यों की भी खुशियों का ख्याल रखती हैं। इनके लिए अपनों की खुशियां बहुत मायने रखती हैं। हालांकि इनका इमोशनल स्वभाव कई बार इनके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर देता है। लोगों की बातें अक्सर इनके दिल को ठेस पहुंचा देती है।
पढ़ लेती हैं मन की बात
दूसरों के दुख तकलीफ को यह बहुत ही अच्छी तरह से समझती हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए यह हमेशा तैयार रहती हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यह घर में सबकी लाडली बनी रहती हैं। इसके अलावा अपने पति के दिल में भी यह बहुत ही जल्दी अपनी खास जगह बना लेती हैं।
सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व
इस मूलांक की लड़कियों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। यही वजह है कि कोई भी आसानी से इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है।
सफल प्रेम जीवन
2 मूलांक की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी तो होती हैं, साथ ही यह बहुत ही प्यार करने वाली प्रेमिका भी होती हैं। इनका प्रेम जीवन भी बहुत ही सुखद रहता है। इनका केयरिंग नेचर इनके रिश्ते को मजबूत बनाता है। यह अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करती हैं और अपने रिश्ते को निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। अगर यह किसी से प्रेम करती हैं तो अपने प्यार को अंजाम तक जरूर पहुंचाती हैं। यानी अपनी लव लाइफ को यह मैरिड लाइफ में जरूर बदलती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
