Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Nag Panchami 2023: इस साल की नाग पंचमी इन 4 राशियों के लिए रहेगी बेहद ख़ास, मिलेगा खूब सारा आशीर्वाद
Nag Panchami 2023 Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास की शुक्ल पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व की बहुत अधिक महत्ता है।
यह त्योहार भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में आता है। महादेव स्वयं अपने गले में नाग देव को आभूषण के रूप में धारण किये हुए हैं। इस दिन नाग देवताओं की पूजा करने का विधान है।

इस साल नाग पंचमी का पर्व 21 अगस्त को मनाया जायेगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन से जुड़ी समस्या से भी राहत मिलती है। इस साल की नाग पंचमी कुछ जातकों के लिए बहुत ख़ास रहने वाली है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि नाग पंचमी 2023 से किन चार राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि:
साल 2023 की नाग पंचमी से वृश्चिक राशि के जातकों को फायदा होगा। आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में बेहतरी आने की उम्मीद है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।
धनु राशि:
नाग पंचमी के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस राशि के जो व्यापारी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में अनुकूलता आएगी।
मकर राशि:
सावन मास में मनाई जाने वाली नाग पंचमी मकर राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। इस अवधि में आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। घर परिवार का माहौल काफी सुखद रहेगा। आप इस समय का आनंद लेंगे।
कुंभ राशि:
नाग पंचमी पर्व का सकारात्मक असर कुंभ राशि के लोगों को प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। आपको दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा जिससे आपको राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications