Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
चमत्कारी है Narendra Modi की कुंडली, आप भी जानें प्रधानमंत्री की जन्म तारीख का ज्योतिषीय रहस्य!
Narendra Modi Kundli: 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा हैं। आज देश उनका 75वां जन्मदिन मना रहा है और इसका मोदी भक्तों में एक अलग ही जोश है। मोदी ने अपने कार्यों और व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी जन्मतिथि 17 सितंबर अपने आप में एक खास ज्योतिषीय महत्व रखती है? नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, बल्कि यह उनके व्यक्तित्व और सफलता की कुंजी भी है।
अंक ज्योतिष (Numerology), राशि और ग्रह नक्षत्रों के अनुसार इस तारीख का उनके व्यक्तित्व, जीवन संघर्ष और सफलता से गहरा संबंध माना जाता है। पंडित विनोद पांडे ने बताया कि आइए जानते हैं 17 सितंबर के पीछे छिपा ज्योतिषीय रहस्य और कैसे इसने मोदी जी के जीवन को आकार दिया।

1. जन्मतिथि और अंक ज्योतिष
नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर 1950 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मोदी की जन्मतिथि का योग देखा जाए तो वो 1 + 7 = 8 बनता है जो शनि का अंक है। ज्योतिष के अनुसार, शनि का अंक अनुशासन, कठोर परिश्रम और संघर्ष का प्रतीक है। यह अंक ऐसे व्यक्तियों को बनाता है जो विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ते हैं उन्हीं में से एक नरेंद्र मोदी हैं।
2. जन्म राशि और नक्षत्र
पंडित जीन ने बताया कि नरेंद्र मोदी का जन्म कन्या राशि में हुआ है और उनकी चंद्रमा राशि वृश्चिक है, जिन लोगों की चंद्रमा राशि वृश्चिक होती है वो बहुत ही जुझारू और कर्मठ नेता होते हैं। इसके अलावा लग्न में मंगल और चौथे भाव में विष्णु जो कि राज योग बनाता है। वहीं पंडित जी के अनुसार, कन्या राशि वाले लोग मेहनती, व्यवहारिक और रणनीतिक सोच वाले होते हैं। इनकी ग्रहाधिपति बुध है, जो भाषण कला और बुद्धिमत्ता का कारक है। मोदी के ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार, देखा जाए तो उनकी भाषण शैली सबसे अलग है जो हर किसी को प्रभावित करती है।

3. ग्रहों का प्रभाव
नरेंद्र मोदी के ग्रह प्रभावों की बात करें तो शनि (8) + बुध (कन्या राशि) का मेल उन्हें संयमी, कर्मठ और योजनाकार बनाता है। यह संयोजन राजनीति और नेतृत्व में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। जिस प्रकार से उनके ग्रहों के प्रभाव में उल्लेख है वो सब उनके व्यक्तित्व में भी नजर आता है।

4. क्यों खास होते हैं 17 तारीख को जन्मे लोग?
- 17 को जन्म लेने वाले लोग अक्सर दूरदर्शी लीडर कहे जाते हैं।
- इनमें अनुशासन के साथ-साथ दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता होती है।
- ये लोग कठिन रास्ते चुनते हैं और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
-ये लोग कठोर फैसले लेने और दीर्घकालिक योजनाओं पर फोकस करने वाले होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications