Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Navratri 2023: नवरात्रि पर दो ग्रहों के गोचर से बनेगा शुभ संयोग, इन 3 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा
Navratri 2023 Grah Gochar: ग्रहों की स्थिति और गति में होने वाले बदलाव लोगों के जीवन में असर डालते हैं। यह कुछ लोगों को शुभ परिणाम देता है तो वहीं कई जातकों को नुकसान भी उठाने पड़ते हैं।
गौरतलब है कि इस साल 15 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होने जा रहा है। नौ दिवसीय इस पर्व के दौरान दो ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। 18 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 19 अक्टूबर को बुध देव भी तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शारदीय नवरात्रि के समय में सूर्य और बुध की राशि में होने वाला परिवर्तन सभी जातकों को प्रभावित करेगा। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं ये गोचर किन राशियों की नवरात्रि शुभ बनाने वाले हैं।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस अवधि में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। आप जीवन में नयी शुरुआत करेंगे। लंबे समय से चला आ रहा कष्ट दूर होगा। आर्थिक लाभ होगा जिससे पैसों की समस्या दूर होगी। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आप करीबी लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा जिससे आपके सभी कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों पर माता का आशीर्वाद रहेगा। आप नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। धन की आवक बढ़ेगी जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और आप ऐसी गतिविधियों में समय देंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेगा और आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि भी उन सौभाग्यशाली राशियों की फेहरिस्त में शामिल है जिन्हें इस साल नवरात्रि पर शुभ फल की प्राप्ति होगी। सूर्य और बुध की राशि में परिवर्तन आपके लिए हितकारी रहेगा। जीवन में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोग लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के मौके मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications