Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Neechbhang Rajyoga 2023: मंगल ने कर्क राशि में पहुंचकर बनाया नीचभंग राजयोग, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी
Neechbhang Rajyoga 2023 Effect: ग्रह-नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन में बहुत अधिक महत्व है। इनकी गति, इनकी स्थिति, दूसरों ग्रहों से इसका योग जातक के जीवन में बहुत कुछ निर्धारित करता है।
फिलहाल मंगल ग्रह कर्क राशि में मौजूद हैं और 30 जून तक वो इसी राशि में रहेंगे। कर्क मंगल की नीच राशि मानी जाती है। मंगल ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश करने से नीचभंग राजयोग का निर्माण हुआ है।
वैसे तो नीचभंग राजयोग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस योग का जबरदस्त फायदा होगा। जानते हैं मंगल ग्रह के कर्क राशि में मंगल के पहुंचने से बने नीचभंग राजयोग का फायदा किन तीन भाग्यशाली राशियों को मिलने वाला है।
मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल राशि में बना नीचभंग राजयोग शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको इसके प्रभाव से धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप प्रॉपर्टी या वाहन लेने का सोच रहे थे तो ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा। दफ्तर में आपके कार्यों की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को भी फायदा होगा।
मिथुन राशि:

नीचभंग राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। आपके करियर के लिहाज से ये समय काफी उत्तम रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में ऋण में दिया हुआ पैसा भी वापस मिल जाएगा। आप अपने वाणी के दम पर लोगों का दिल जीत लेंगे और आपके काम भी बन पड़ेंगे। मिथुन राशि के लोगों के लिए ये समय शानदार रहेगा।
कन्या राशि:

कन्या राशि के लोगों को नीचभंग राजयोग से आर्थिक फायदा मिलेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। उन स्रोतों से भी आपको धन की प्राप्ति होगी जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पूर्व में किये निवेश से भी आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। नौकरीपेशा जातक यदि जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो कुछ अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
