Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Neem Karoli Baba: जब दिखाई दें ये 5 संकेत, समझ लें अच्छे दिन आने वाले हैं! आप भी जान लें
Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा को भगवान हनुमान का साक्षात भक्त और चमत्कारी संत माना जाता है। उनके अनुयायियों में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल रही हैं, जिनमें स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग से लेकर लाखों श्रद्धालु तक शामिल हैं। माना जाता है कि बाबा अपने भक्तों को संकट में राह दिखाते हैं और जब किसी के जीवन में अच्छा समय आने वाला होता है, तो वो पहले ही कुछ शुभ संकेत देने लगते हैं। ये संकेत सामान्य से दिखते हैं लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद गहरे होते हैं।
अगर हाल ही में आपको भी इन संकेतों में से कोई मिला है, तो समझ जाइए बाबा की कृपा आपके साथ है और आपके जीवन में सुखद परिवर्तन आने वाला है। आइए जानते हैं नीम करौली बाबा के बताए 5 शुभ संकेत।

1. सपनों में नीम करौली बाबा का दर्शन
यदि आप सपनों में नीम करौली बाबा को देखते हैं, तो यह एक गहरा आध्यात्मिक संकेत है। यह संकेत बताता है कि बाबा आपके जीवन की दिशा को बदलने वाले हैं और आप ईश्वरीय संरक्षण में हैं।
2. मन अचानक शांत होने लगे
जब बिना किसी बाहरी कारण के मन का अशांत भाव शांति में बदलने लगे, तो यह आत्मिक संतुलन और बाबा की कृपा का संकेत हो सकता है। यह नई शुरुआत और भीतर की यात्रा की शुरुआत होती है।

3. बिना मांगे मदद मिलने लगे
जब आपके जीवन में अचानक कोई व्यक्ति आकर मदद करता है, या कठिन समय में राह मिलती है, तो समझिए ये बाबा की लीला है। यह दर्शाता है कि अब आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
4. "राम" नाम की ध्वनि बार-बार सुनाई देना
बाबा हमेशा राम नाम के जाप पर ज़ोर देते थे। अगर आपको किसी न किसी रूप में बार-बार "राम" नाम सुनाई देता है, चाहे वह टीवी, रेडियो या राह चलते किसी की बातों में तो यह आत्मा के जागरण का संकेत है।

5. अटकते काम सहज बनने लगें
जब लंबे समय से अटके काम बिना किसी रुकावट के बनने लगें, तो यह नीम करौली बाबा की विशेष कृपा का प्रतीक होता है। यह दिखाता है कि बाधाएं हट रही हैं और प्रगति का मार्ग खुल रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
