Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
New Year 2024: 1 जनवरी को सुबह उठकर सबसे पहले करें ये काम, पूरे साल बना रहेगा सौभाग्य
New Year 2024 Remedies: नए वर्ष को लेकर सभी के मन में बहुत सारी उम्मीदें हैं। सब यही चाहते हैं कि आने वाला समय उनके लिए सकारात्मक हो और सौभाग्य लेकर आये। आज हम आपके लिए कुछ विशेष उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप साल भर शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शुभ परिणाम पाने के लिए आपको साल के पहले दिन ही कौन से उपाय करने चाहिए।
मेष राशि :
मेष राशि के स्वामी मंग हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव से शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मसूर की दाल का दान करें। इसके साथ ही साल के पहले दिन नहाने के पानी में लाल चंदन का चूर्ण डालें और फिर स्नान करें।

वृषभ राशि :
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। नए साल पर शुक्र ग्रहण को प्रसन्न करने एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए 1 जनवरी के दिन आप स्नान करके शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें।
मिथुन राशि :
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए आप नए साल में यह उपाय जरुर करें जिससे आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे। 1 जनवरी की सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं ।
कर्क राशि :
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के लोगों को नए साल के पहले दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इससे न केवल पूरे साल आपको कार्यों में सफलता मिलेगी बल्कि चंद्र देव भी प्रसन्न होंगे।
सिंह राशि :
सिंह राशि के स्वामी सूर्य नारायण हैं। नए साल की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और तांबे के लौटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही सूर्य देव से साल भर शुभ फल की प्राप्ति के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या राशि :
कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को प्रसन्न करने के लिए नए साल में गणपति भगवान की पूजा करें और ॐ गणपतये नम: मंत्र का जाप करें।
तुला राशि :
तुला राशि के जातकों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। नए साल के पहले दिन आप शुक्र ग्रह से सम्बन्धित मंत्रों का जाप जरुर करें। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होंगे और आपको साल भर शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। नए साल के पहले दिन इस राशि के जातक हनुमान जी की उपासना जरुर करें। कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए पहले दिन गरीब व जरुरतमंदों को मसूर की दाल दान करें।
धनु राशि :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति को धनु राशि का स्वामी माना गया है। साल के प्रथम दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जातक को सालभर गुरु ग्रह की कृपा से शुभ फल प्राप्त होंगे।
मकर राशि :
मकर राशि के जातकों के स्वामी शनि देव हैं। साल के पहले दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। इससे आपको साल भर लाभ की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि :
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव को साल के प्रथम दिन ही प्रसन्न करने के लिए उनसे जुड़ी चीजें जैसे काले वस्त्र, लोहा, काले तिल आदि का दान करें।
मीन राशि :
मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। मीन राशि के जातक एक जनवरी की सुबह स्नान करके गुरु बृहस्पति से संबंधित मंत्रों का जाप करें। इससे वर्ष भर जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
