Latest Updates
-
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं
New Year 2024 Upay: नए साल में राशि अनुसार कर लें ये उपाय, वर्षभर माता लक्ष्मी की रहेगी कृपा
New Year 2024 Upay: कल की ही बात लगती है जब हम साल 2023 के आगमन की तैयारियों में जुटे थे और फिर उत्साह, जोश और उम्मीदों के साथ नए साल में कदम रखा था। कुछ लोगों की उम्मीदें इस साल पूरी हुई और कुछ की अधूरी रह गयी।
एक बार फिर हम साल के उस मुहाने पर पहुंच गए हैं, जहां से आशाओं भरे वर्ष में प्रवेश करने वाले हैं। सभी चाहते हैं कि आने वाला समय उनकी इच्छाओं के अनुरूप हो। आप सुख सौभाग्य में वृद्धि के लिए भगवान का आशीर्वाद लें। प्रभु के स्मरण के साथ नए साल की शुरुआत करेंगे जो जरूर आपके सोचे हुए काम बन पड़ेंगे।

यहां हम आपके लिए कुछ उपाय भी लेकर आये हैं जो आपके नए साल को धन धान्य से भर देंगे। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और वर्षभर आपकी तिजोरी भरी रहेगी। आइये जानते हैं राशिनुसार नए साल के उपायों के बारे में जिनसे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
मेष राशि : मेष राशि के जातक नए साल के मौके पर लाल रंग के वस्त्र में नारियल लपेटकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ राशि : आप नए साल में घर में सकारात्मकता और ईश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन कपास मंदिर में रखें।
मिथुन राशि : यदि आप चाहकर भी धन की बचत नहीं कर पा रहे हैं और आपके हाथ में धन नहीं रुकता है तो आप नए साल के मौके पर कमल के फूल को लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रख दें।
कर्क राशि : यदि आप तनाव में रहते हैं तो नए साल में आपको महादेव का पूजन करने की सलाह दी जाती है। जीवन में सकारात्मकता और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए नववर्ष में रुद्राक्ष की माला पर 'ओम् नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातक यदि नए साल में आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं तो उन्हें लाभ पाने के लिए रात के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में उत्पन्न किसी भी तरह की बाधा से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करनी चाहिए। नए साल में माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। धन-संपत्ति के साथ आपको अच्छी सेहत का वरदान भी मिलेगा।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को दुर्गा माता के आशीर्वाद के साथ ही नए साल में कदम रखना चाहिए। आप नववर्ष में सफलता पाने के लिए माता रानी की विधिपूर्वक पूजा करें। शनि दोष से राहत पाने के लिए रुद्र चंडी का पाठ करना सहायक होगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए बजरंगबली की आराधना करनी चाहिए। आप नए साल में अपना घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको 7 बादाम लाल वस्त्र में बांधकर हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए।
धनु राशि : आप नए साल में सुरक्षा और सकारात्मकता का अनुभव करना चाहते हैं तो 2024 में मां बगलामुखी को हल्दी की गांठ अर्पित करें। उनकी कृपा से आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी।
मकर राशि : नए साल में आप अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या मौजूदा बिजनेस में वृद्धि का प्रयास कर रहे हैं तो आपको हर शनिवार को काले कुत्ते को तेल लगी हुई रोटी खिलानी चाहिए। इससे घर परिवार में सदस्यों के बीच अनुकूल संबंध रहते हैं।
कुंभ राशि : यदि आप बीते सालों में कर्ज से परेशान रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें हल्दी की गांठ वाली माला चढ़ाएं। विघ्नहर्ता आपकी सारी समस्याओं को दूर कर देंगे।
मीन राशि : यदि आप सेहत से जुडी परेशानियों से ट्रस्ट रहते हैं तो नववर्ष में गुरुवार या चतुर्थी के दिन भगवान गणपति को लड्डू का भोग लगाएं। उनके आशीर्वाद से आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications