Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Nirjala Ekadashi 2024 Lucky Zodiacs: निर्जला एकादशी पर त्रिग्रही योग से इन राशियों पर होगी विष्णुजी की कृपा
Nirjala Ekadashi 2024 Lucky Zodiacs: बीते सप्ताह में लगातार तीन ग्रहों ने अपनी राशि में बदलाव किया है। सर्वप्रथम शुक्र ने 12 जून को मिथुन राशि में प्रवेश किया। फिर बुध ग्रह और सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में आए हैं।
ये तीन ग्रह मिथुन राशि में एक साथ विद्यमान हैं। यह दुर्लभ संयोग निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर भी बना रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह दुर्लभ संयोग छः राशि के जातकों को लाभ प्रदान करेगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं -

Trigrah Yog on Nirjala Ekadashi 2024: List of Lucky Zodiac Signs
मेष राशि:
आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही आप नए वाहन तथा प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। लंबे अंतराल से रुका हुआ कार्य के संपन्न होने की उम्मीद रहेगी। वाणी में मधुरता आएगी तथा समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय किसी चमत्कार से कम नहीं रहने वाला है। सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होगी। कारोबार तथा व्यापार क्षेत्र में अपार धन लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों का इस शुभ संयोग से किस्मत का पिटारा खुलने वाला है। उन्हें बहुत से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद रहेगी तथा पुराने समय में किए गए निवेश इस समय आपको लाभ पहुँचा सकते हैं। परिवार की स्थिति सुखद बनी रहेगी। संतान पक्ष से खुशियाँ प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि:
बिजनेस के क्षेत्र में सभी दृष्टिकोण से मुनाफा प्राप्त हो सकता है जिससे आप आर्थिक रूप से बहुत ही मजबूत रहने वाले हैं। इस समय आप वाहन तथा प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। यह समय आपके लिए सुख सुविधाओं का योग लेकर आएगा। पारिवारिक माहौल मधुरता से भरा रहेगा।
कुंभ राशि:
इस समय कुंभ राशि के जातकों को धन की कमी का किसी भी प्रकार से सामना करना नहीं पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग बन रहें हैं। कारोबार और व्यापार के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है जिससे अपार धन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि:
इस योग के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होने के अवसर बन सकते हैं। इस समय आपको गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करने के मौक़े मिल सकते हैं। स्त्री पक्ष से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा जिसमें आपकी माताजी अभिन्न योग दान दे सकती हैं। परिवार की तरक्की का योग बन रहा है जिससे पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। इस समय आपका खर्चा काम होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications