Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
November 2023 Unlucky Zodiacs: नवंबर के महीने में इन 3 वालों के जीवन पर छाएगा अंधेरा, हो सकता है भारी नुकसान
नवंबर के महीने में ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति के कारण कुछ राशि वालों के जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह कौन सी राशियां है जिन्हें इस माह नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

मिथुन:
आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। रिश्तों में दूरियां आ सकती है। इस दौरान आपको अपनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। मन में कई तरह के विचार आएंगे और मानसिक उथल-पुथल रहेगी। इस दौरान आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध भी आ सकता है। ऐसे में आपको अनचाहे विवाद का भी सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए कठिन रहेगा। आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान कमजोर स्वास्थ्य के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आएगी।
कर्क:
कई प्रयासों के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। ऐसे में आप काफी निराशा रहेंगे। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको सुस्ती और आलस भी महसूस होगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। कार्यस्थल पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की तरफ से बढ़ता हुआ दबाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस माह आपको पैसों के मामले में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें।
वृश्चिक:
अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आपका नुकसान होने की भी संभावना है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। इस अवधि में आपको डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। माह के अंत में आपको कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला परेशान कर सकता है। इस दौरान आपको काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। कुल मिलाकर इस माह आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
