Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Numerology and Marriage: विवाह की तारीख में छुपा है आपके भविष्य का रहस्य! जानें कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन
वैसे विवाह किस दिन हो इसके लिए लगभग सभी किसी न किसी पुरोहित से सलाह जरुर लेते हैं और शुभ दिन को और शुभ मुहूर्त में विवाह हो ये सुनिश्चित करते हैं।
लेकिन इसके बाद भी कई बार ऐसा देखा जाता है कि दांपत्य जीवन खुशहाल नहीं है या फिर नोक झोंक होती रहती है। इसके बारे में अंकशास्त्र बहुत कुछ कहता है। अंकशास्त्र के अनुसार विवाह की तारीख से जुड़ा है आपके आगामी दांपत्य जीवन का रहस्य।

अगर सही तिथि की गणना की जाए तो ये पता चल जाता है कि आपका वैवाहिक जीवन या फिर आपके पार्टनर के साथ आपके सम्बन्ध कैसे रहेंगे। अंकशास्त्र के अनुसार अंकों को श्रेणियों में बांटा गया है। इन श्रेणियों को मूलांक कहते हैं। जैसे कि मूलांक 1 में कुछ अंक हैं और मूलांक 2 में कुछ अंक हैं। इन अंकों का मतलब है तारीख। अगर इनमें से किसी तारीख को आपका विवाह हुआ है तो फिर आप अपने वैवाहिक जीवन की सम्भावना जान सकते हैं।
मूलांक 1
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 1, 10, 19 और 28। अगर इन में से किसी तारीख को शादी हुई है तो फिर सम्बन्ध तो मधुर रहेंगे लेकिन छोटी छोटी बातों पर अनबन हो सकती है, सहमति बनने में दिक्कत हो सकती है और फलस्वरूप हलकी नोक झोंक चलती रहेगी। इस नोंक झोंक को बड़ा ना होने दें। अपने पार्टनर को समझे और त्याग की भावना रखें ताकि रिश्तों पर नोक झोंक का असर ना हो।
मूलांक 2
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 2, 11, 20 और 29 । इन तारीखों में शादी हुई है तो प्रसन्न हो जाइये क्यूंकि ये बहुत सुन्दर तिथि है। जीवन काफी खुशहाल रहेगा और हर मोड़ पर पार्टनर का साथ मिलेगा।
मूलांक 3
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 3, 12, 21 और 30 । इन तारीखों पर विवाह हुआ है तो जीवन में खुशहाली रहेगी और पार्टनर एक दूसरे का सम्मान करेंगे।
मूलांक 4
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 4, 13, 22 और 31 । इन तारीखों पर हुई शादी के बाद दोनों पार्टनर्स आराम की जिंदगी बिताते हैं। भोग विलास में ज्यादा मन लगा रहता है और बाकि दुनियादारी से ज्यादा मतलब नहीं रखते हैं।
मूलांक 5
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 5, 14 और 23 । ये तिथियां वैसे हैं तो अच्छी लेकिन जीवन में बीच बीच में थोड़ा टकराव होने की सम्भावना है। किसी बड़े निर्णय के समय असहमति बन सकती है जिसकी वजह से खटास हो सकती है रिश्तों में। वैसे सामान्य तौर पर बाकि सब सही ही रहेगा।
मूलांक 6
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 6, 15 और 24 । इस तिथि को यदि आपका विवाह हुआ है तो दोनों एक दूसरे को समझते हैं और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
मूलांक 7
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 7, 16 और 25 । इस तारीख को यदि आप परिणय सूत्र में बन्धे हैं तो जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। हालांकि आप दोनों समझदारी के साथ इन कठिनाईयों को पार कर लेते हैं।
मूलांक 8
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 8, 17 और 26 । यदि इस तारीख को आपकी शादी हुई है तो पार्टनर एक दूसरे पर भरोसा करते हैं और वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।
मूलांक 9
इस श्रेणी के अंतर्गत जो तारीख आती हैं वो है 9, 18 और 27 । इस तारीख को हुए विवाह के बाद पार्टनर्स के बीच मतभेद बने रहते हैं। आपसी समझदारी से उन मतभेदों को दूर किया जा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
