Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Numerology: मूलांक से जानिए कौन है आपका सच्चा दोस्त और किससे मिलेगा धोखा
Friend and Enemy Numbers in Numerology: हर किसी के जीवन में ऐसा कोई न कोई व्यक्ति जरूर होता है जो उसके दिल के सबसे करीब होता है। ऐसा कोई जिसके साथ हम सहज महसूस करते हों और जिसके सामने अपने मन की बात हम खुलकर कह सकते हों। अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके सबसे प्रिय और सच्चे साथी के बारे में जाना जा सकता है।
मूलांक यानी जन्म की तारीख को जोड़कर बनने वाला अंक। इन अंकों से न सिर्फ व्यक्ति की पसंद, नापसंद, उसका स्वभाव, भविष्य आदि के बारे में पता चलता है, बल्कि इनका रिश्तों का भी कनेक्शन होता है।

अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आपके लिए इन अंको में क्या छिपा है तो यहां हम आपको पूरी जानकारी देंगे। इस लेख में हम 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के बारे में बात करेंगे। हम मूलांक के आधार पर हम आपको बताएंगे कि आपकी सबसे अच्छी किससे बनती है और कौन आपका सबसे अच्छा दोस्त है। तो चलिए देखते हैं।
मूलांक 1
इस मूलांक के काफी साहसी और निडर माने जाते हैं। यह अपने अनुसार ही जीवन जीना पसंद करते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सेल में होता है और इन्हें स्वार्थी भी कहा जाता है। यह स्पष्ट वक्ता होते हैं। 1, 4 और 7 मूलांक वालों के साथ इनकी खूब बनती है।
मूलांक 2
इस मूलांक के लोग बहुत ही भरोसेमंद होते हैं। यह अच्छे मित्र साबित होते हैं। यह काफी संवेदनशील होते हैं और जरूरत पड़ने पर समझौते भी कर लेते हैं। जरूरत से ज्यादा चालाक लोग अक्सर इनकी उदारता का फायदा उठाते हैं। 2, 5 और 8 मूलांक वालों से इनकी बहुत ही गहरी दोस्ती होती है। वहीं 4 और 7 मूलांक वालों से इनकी कम पटती है।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले व्यक्ति जीवन की मुश्किलों से हार नहीं मानते हैं। यह काफी परिश्रमी होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर जीवन में बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं। 3,6 और 9 मूलांक वालों से इनके अच्छे मित्र होते हैं। 8 मूलांक वालों के साथ यह सहज महसूस नहीं करते हैं।

मूलांक 4
इस मूलांक वाले व्यक्ति बहुत ही जिम्मेदार माने जाते हैं, विशेष रूप से अगर किसी महिला का मूलांक 4 है तो वह काफी समझदार होती हैं। 1 और 7 मूलांक वालों से इनकी अच्छी दोस्ती रहती है।
मूलांक 5
मूलांक 5 के जातक अपने कुशल व्यवहार और मीठी वाणी के बल पर सभी का दिल आसानी से जीत लेते हैं। यह बहुत ही जल्दी दोस्त बना लेते हैं और इनके दोस्तों की लिस्ट भी काफी लंबी होती है। हालांकि इस मूलांक के व्यक्ति 3 और 7 मूलांक वालों के ज्यादा करीब नहीं हो पाते हैं
मूलांक 6
अच्छे मित्र होने के साथ इस मूलांक के जातक बहुत ही अच्छे प्रेमी भी होते हैं। इनकी सभी के साथ अच्छी दोस्ती होती है और यह सच्चे दिल से अपनी दोस्ती निभाते हैं। 2 मूलांक वालों के साथ इनकी ज्यादा नहीं बनती है।
मूलांक 7
इस मूलांक के लोग खुलकर अपना पक्ष रखना पसंद करते हैं। अगर यह किसी से दोस्ती करते हैं तो फिर अपनी दोस्ती पूरे दिल से निभाते हैं। 3 मूलांक वालों के अलावा इनकी दोस्ती सभी से अच्छी रहती है।

मूलांक 8
मूलांक 8 वाले बहुत ही रहस्यमयी माने जाते हैं। यह जल्दी किसी से अपने मन की बात नहीं कह पाते हैं। इनके मित्र भी बहुत ही कम होते हैं। 1 मूलांक वालों के साथ इनकी बिल्कुल नहीं बनती है।
मूलांक 9
इस मूलांक के जातक अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। इसके अलावा यह अपने रिश्तों को भी काफी अहमियत देते हैं। यह दोस्ती निभाना अच्छी तरह से जानते हैं। हालांकि 1 मूलांक वालों के साथ इनकी ज्यादा नहीं बनती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications