Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Numerology Horoscope 2024: मूलांक 1 के लिए नया साल रहेगा शानदार, करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 1: अंक ज्योतिष की मदद से हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले भविष्य की गणना भी की जा सकती है। नया साल 2024 अब आने को है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं।
वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 1 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव आने वाले हैं।

मूलांक 1 की क्वालिटी
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 हुआ। मूलांक 1 वाले लोग साहसी, कर्मठ और परिश्रमी होते हैं। ये मेहनत करने से घबराते नहीं हैं। इनमें निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इनके अंदर लीडरशीप क्वालिटी भी होती है। समाज में भी इस मूलांक के लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होता है।
मूलांक 1 के लिए 2024 कैसा रहेगा?
इस मूलांक के लोगों के लिए आने वाला साल बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। आपको सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी अच्छा करेंगे। साल 2024 में मूलांक 1 वाले करियर में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। उच्च शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी। हर लिहाज से आपके लिए आने वाला वर्ष शानदार रहेगा।
साल 2024 में शुभ अंक और रंग
मूलांक 1 वालों के लिए शुभ दिन रविवार और सोमवार है। आपके लिए पीला रंग लकी रहेगा। इस मूलांक के लिए माणिक्य रत्न से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











