Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Numerology Horoscope 2024: करियर हो या लव लाइफ, मूलांक 3 के लिए नया साल रहेगा शानदार
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 3: इस सीरीज में हम अंक ज्योतिष की मदद से आने वाले वर्ष के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूमरोलॉजी में जन्म की तिथि के आधार पर हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले कल की गणना भी की जा सकती है।
नया साल 2024 अब आने को है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 3 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा।

मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 हुआ। अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, नए साल में आप पर मुख्य रूप से 2, 8, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसी स्थिति में साल 2024 में आपको काफी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष कुछ नया, अलग और विशेष करने की इच्छा मन-मस्तिष्क में प्रबल होगी। इस साल आप प्रयास करेंगे तो अपने दम पर कुछ नया करके दिखाएंगे। निजी संबंधों में इस वर्ष आप काफी अच्छा करेंगे।
मूलांक 3 के लिए 2024 में कैसा रहेगा प्रेम जीवन?
प्रेम जीवन के लिहाज से साल 2024 मूलांक 3 के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी लव लाइफ हो या फिर वैवाहिक जीवन, आप दोनों ही मामलों में सकारात्मक परिणाम देखेंगे। अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, साझेदारी की शुरुआत हो या साझेदारी का कोई काम, आप उन मामलों में भी अच्छा करेंगे। साल 2024 आपके सौभाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा। इस वर्ष आपके भीतर विनम्रता भाव की वृद्धि होगी।
मूलांक 3 के लिए 2024 में कैसा रहेगा करियर?
अंकज्योतिष राशिफल की मानें तो साल 2024 मूलांक 3 के लिए करियर के मामले में भी शानदार रहेगा। नए वाहन की खरीद के लिए नया साल काफी बढ़िया है। यदि आप अपने जन्म स्थान से दूर रह रहे हैं और वहां आप जमीन या भवन की खरीद करना चाहते हैं तो इस मामले में भी साल 2024 आपके लिए सहायक होगा। नौकरीपेशा जातक नयी नौकरी हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
