Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Numerology Horoscope 2024: किसी के बहकावे में आकर साल हो सकता है खराब, मूलांक 5 रहे सतर्क
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 5: हर व्यक्ति से कोई ना कोई अंक जुड़ा होता है। ऐसे में अंकों के द्वारा भी भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला यह नया साल आपके लिए कैसा रहेगा तो अपने मूलांक के आधार पर आप अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
हम सभी नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं और साथ ही ये जानने के लिए भी उत्सुक है कि आखिर नववर्ष ने हमारे लिए क्या कुछ छिपा रखा है। इस सीरीज में हम अंक ज्योतिष की मदद से आने वाले वर्ष के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूमरोलॉजी में जन्म की तिथि के आधार पर हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले कल की गणना भी की जा सकती है।

नया साल 2024 अब कुछ ही दिन दूर है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 5 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा।
मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 हुआ। बुध के प्रभाव के कारण आप हंसमुख और मिलनसार रहेंगे। तर्क-वितर्क और हाजिरजवाबी आपका मुख्य गुण हो सकता है। सामान्य तौर पर आप किसी भी काम को करने से पहले बहुत अच्छी तरह से सोच विचार करते हैं लेकिन कई बार अधिक सोचना आपको कन्फ्यूज़ भी कर देता है। ऐसे में आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह लेने की जरूरत है। अच्छे कपड़े और गहने आदि का शौक इस वर्ष बढ़ सकता है। साथ ही आपके बातचीत का तौर तरीका अच्छा रहेगा जो लोगों को भी पसंद आएगा। अपनी प्रभावशाली बातचीत से आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। यदि आपके स्वभाव में जल्दबाजी रहती है तो इस वर्ष संयम के साथ काम लेने का प्रयास करें।
मूलांक 5 के लिए 2024 में कैसा रहेगा प्रेम जीवन?
साल 2024 में अपने प्रेमी या जीवनसाथी या वैवाहिक पार्टनर के प्रति किसी भी तरह की गलतफ़हमी न पालें। एक दूसरे की गलतियों को माफ़ करें। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन में विशेष सावधानियां रखने की जरूरत है। यदि आप धैर्य और समझदारी से रिश्ते में आगे बढ़ेंगे तो आपको बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए इसे अतिरिक्त समय देने की जरूरत है।
मूलांक 5 के लिए 2024 में कैसा रहेगा करियर?
अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार इस साल आप पर मुख्य रूप से 1, 2, 4 और 8 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। ऐसे में इस साल आपको तथ्यात्मक ढंग से काम करने की जरूरत है। किसी की बातों में आकर फैसला लेने के बजाय खुद देख-परखकर अपना निर्णय लें। आंकड़ों और पुराने अनुभवों के आधार पर अपने फैसले लें। 5 और 4 के बीच के संबंध सामान्य तौर पर अच्छे माने गए हैं। वहीं 5 और 8 के बीच के संबंध में उतार चढ़ाव की स्थिति आती रहती है। बाकी अंकों के साथ आपके मूलांक अंक के संबंध अच्छे रहेंगे। इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन किसी गलतफहमी में पड़कर या बहकावे में आकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। निर्णयों का तथ्यात्मक परीक्षण जरूर करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications