Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Numerology Horoscope 2024: मूलांक 6 को करियर से लेकर लव लाइफ में मिलेंगे अच्छे परिणाम, नया साल रहेगा बेमिसाल
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 6: इंसान के जीवन में अंकों का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि लोगों की किस्मत के साथ कोई ना कोई अंक जुड़ा होता है। ऐसे में अंकों के द्वारा भी भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला नया साल आपके लिए कैसा रहेगा तो अपने मूलांक के आधार पर अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
हम सभी नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं और साथ ही ये जानने के लिए भी उत्सुक है कि आखिर नववर्ष ने हमारे लिए क्या कुछ छिपा रखा है। इस सीरीज में हम अंक ज्योतिष की मदद से आने वाले वर्ष के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूमरोलॉजी में जन्म की तिथि के आधार पर हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले कल की गणना भी की जा सकती है।

नया साल 2024 अब कुछ ही दिन दूर है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 6 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा।
मूलांक 6 के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 हुआ। शुक्र के प्रभाव के कारण आपके अंदर एक अद्भुत आकर्षण देखने को मिलेगा। आप शौक़ीन मिजाज के हो सकते हैं अथवा आपके अंदर एक नया उत्साह देखने को मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या इस वर्ष अधिक रहेगी। साथ ही आपको कला और साहित्य का भी अच्छा ज्ञान प्राप्त होगा। अलग अलग क्षेत्रों का ज्ञान होने के कारण लोग आपकी बातों से आकर्षित होंगे और आप जहां भी जाएंगे लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस साल आप अपनी विशेष पहचान बनाने में सफल होंगे। हालांकि कभी कभार आपके व्यवहार में थोड़ी सी जिद या रूठने वाला गुण देखने को मिल सकता है। वैसे तो आप हर कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने में माहिर हैं लेकिन कई बार किसी के बहकावे में आकर कार्य बिगड़ जाते हैं। इसलिए इस वर्ष किसी के बहकावे में आने से बचें।
मूलांक 6 के लिए 2024 में कैसा रहेगा प्रेम जीवन?
जिससे आप प्रेम करते हैं या अपने जीवनसाथी के प्रति किसी भी तरह की ग़लतफहमी न पालें। प्रेम संबंध के मामले में यह वर्ष अच्छा रहेंगा लेकिन वैवाहिक मामलों में औसत परिणाम ही मिल सकेंगे। परिवार के साथ आपको अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार पारिवारिक प्रोपर्टी एवं वाहन खरीद के मामले में भी यह साल औसत रहेगा।
मूलांक 6 के लिए 2024 में कैसा रहेगा करियर?
साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 1, 2, 4, 5 और 8 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। अंक 6 और 5 के बीच औसत सम्बन्ध माने गए हैं। इन दोनों के बीच मेहनत के अनुरूप ही परिणाम मिल सकेंगे। अंक 5 के कारण कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलकात होगी जो थोड़े से कमिशन या फायदे के बदले आपको आपके क्षेत्र के बड़े और प्रभावशाली लोगों से संपर्क जोड़ने में मदद कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छे परिणाम देगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा रहने की उम्मीद है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
