Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Numerology Horoscope 2024: मूलांक 7 के लिए बहुत कुछ लाएगा नया साल, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 7: इंसान के जीवन में अंकों का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि लोगों की किस्मत के साथ कोई ना कोई अंक जुड़ा होता है। ऐसे में अंकों के द्वारा भी भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला नया साल आपके लिए कैसा रहेगा तो अपने मूलांक के आधार पर अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
हम सभी नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं और साथ ही ये जानने के लिए भी उत्सुक है कि आखिर नववर्ष ने हमारे लिए क्या कुछ छिपा रखा है। इस सीरीज में हम अंक ज्योतिष की मदद से आने वाले वर्ष के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूमरोलॉजी में जन्म की तिथि के आधार पर हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले कल की गणना भी की जा सकती है।

नया साल 2024 अब कुछ ही दिन दूर है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 7 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा।
मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 हुआ। केतु के प्रभाव के कारण आप स्वतंत्र और अलग विचारधारा रखने वाले स्वभाव के हो सकते हैं। यद्यपि आपको हंसी मजाक करना खूब पसन्द होगा लेकिन आप किसी के मजाक का बुरा भी मान सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको चाहिए कि मजाक उसी के साथ करें जिसका मजाक आप सह सकें। आमतौर पर आपकी कोशिश सबको प्रसन्न रखने की रहती है। यही कारण है कि कई बार कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा भी उठाते हैं और आपको धोखा भी दे देते हैं। सामान्य तौर पर जन्म स्थान से दूर जाने के बाद आपको अधिक कामयाबी मिल सकने की उम्मीद बढ़ सकती है। नई नई जगह पर जाना और नई चीजों को सीखना आपका व्यवहार हो सकता है।
मूलांक 7 के लिए 2024 में कैसा रहेगा प्रेम जीवन?
प्रेम सम्बन्ध के लिए यह वर्ष बहुत ही सुखमय और अनुकूल रहने की उम्मीद है। वहीं दाम्पत्य संबंधी परेशानियां भी काफी हद तक कम रहने की संभावना है। आपके और आपके पार्टनर के बीच तालमेल बेहतर होगा। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और उसका सम्मान करेंगे। अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, इस वर्ष आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण लगन एवं निष्ठा के साथ पूरी करेंगे। सारांश यह है कि यह साल आपके लिए अच्छे एवं सुखदायी परिणाम लेकर आएगा।
मूलांक 7 के लिए 2024 में कैसा रहेगा करियर?
अंक ज्योतिष 2024 यह बताता है कि आने वाले साल में आप पर मुख्य रूप से 6, 8, 1, 5, 2 और 4 अंकों का मुख्य प्रभाव रहेगा। ऐसी स्थिति में यह साल आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। सामान्य तौर पर आपकी कड़ी मेहनत के मीठे परिणाम आपको मिलने चाहिए। कामकाज के क्षेत्र में वरिष्ठों के साथ आपके व्यवहार काफी अच्छे रहेंगे। विशेषकर आपकी बॉस या वरिष्ठ कोई महिला है तो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। उनके सहयोग से आपको तरक्की मिलने का मार्ग प्रशस्त होता नजर आएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
