Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Numerology Horoscope 2024: मूलांक 9 सेहत को लेकर रहें सावधान, नए साल में प्यार मिलेगा बेशुमार
Numerology Horoscope 2024 for Mulank 9: जैसे जैसे दिसंबर का महीने अपने अंतिम चरण में आ रहा है, वैसे वैसे नए साल को लेकर मन में अलग सी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हम सभी नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं और साथ ही ये जानने के लिए भी उत्सुक है कि आखिर नववर्ष ने हमारे लिए क्या कुछ छिपा रखा है। इस सीरीज में हम अंक ज्योतिष की मदद से आने वाले वर्ष के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूमरोलॉजी में जन्म की तिथि के आधार पर हर इंसान का मूलांक निकाला जा सकता है और उसके आधार पर उसके आने वाले कल की गणना भी की जा सकती है।
इंसान के जीवन में अंकों का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि लोगों की किस्मत के साथ कोई ना कोई अंक जुड़ा होता है। ऐसे में अंकों के द्वारा भी भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला नया साल आपके लिए कैसा रहेगा तो अपने मूलांक के आधार पर अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

नया साल 2024 अब कुछ ही दिन दूर है ज्योतिष शास्त्र में राशियों के आधार पर कई लोग अपने भविष्य की जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं। वहीं अंकशास्त्र भी इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। आज जानते हैं कि साल 2024 मूलांक 9 के लिए कैसा रहने वाला है और यह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा।
मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 हुआ। मंगल के प्रभाव की वजह से आप साहसी व्यक्ति के तौर पर जाने जाएंगे। आप किसी भी तरह की मुसीबत और संकट का सामना करने के लिए तैयार नजर आएंगे। कई बार आपके बर्ताव और हाव भाव में जल्दबाजी भी नजर आ सकती है। जाहिर सी बात है इस हड़बड़ी से आपको नुकसान भी देखने को मिल सकता है। आपके स्वभाव में क्रोध और आक्रत्मकता भी नजर आएगी जो बाकी समय की तुलना में अधिक होगी। इस वजह से आपके कई शत्रु भी बन जायेंगे। आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ होगा। आप ऐसे शख्स के रूप में जाने जायेंगे जो दान-पुण्य के कार्य करना पसंद करेंगे। सेहत के लिहाज से ये साल आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। हालांकि योग और व्यायाम की मदद से आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
मूलांक 9 के लिए 2024 में कैसा रहेगा प्रेम जीवन?
साल 2024 मूलांक 9 के जातकों के विवाह संबंधों के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। आपको समानय परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन आपके दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। आपको रिश्ते में समझदारी और बड़प्पन दिखाने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर के साथ आप मौज मस्ती का आनंद लें। आपको प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में तालमेल बिठाने का प्रयास करना चाहिए।
मूलांक 9 के लिए 2024 में कैसा रहेगा करियर?
अंक ज्योतिष 2024 के मुताबिक, यदि बीच में ही हताश होकर कामों को छोड़ देंगे तो स्वाभाविक है कि धन और समय दोनों बेकार जा सकते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि आप अच्छी तरह से योजना बनाकर खूब मेहनत करके चीजों को आगे बढ़ाने के लिए खुद को तैयार करें। किसी नए काम में लग रहे हैं तो दूसरों पर निर्भर न रहें। यदि आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और विदेश जाने की इच्छा है तो साल 2024 में आपको खुशखबरी मिल सकती है। इस मूलांक के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें साल के पहले हिस्से में थोड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में इसमें बेहतरी देखने को मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
