Latest Updates
-
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
Monthly Numerology Horoscope April 2023: अप्रैल के महीने में इन मूलांक वालों का होगा भाग्योदय
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणियां की जाती हैं। जातक की जन्मतिथि से उसका मूलांक निकाला जाता है। अपने मूलांक के आधार पर व्यक्ति स्वयं के बारे में बहुत कुछ जान सकता है।
यहां हम आपके लिए अंक ज्योतिष मासिक राशिफल लेकर आए हैं। तो चलिए आपके मूलांक से जानते हैं कि अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1
इस मूलांक के लोगों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। पेशेवर जीवन में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से अगर आप अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो इस माह आपका सपना पूरा हो सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह माह बहुत ही फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें। इस माह आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आपकी संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 2
इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। एक दूसरे का साथ बना रहेगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हार मानने की जगह आप अपने प्रयास जारी रखें। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप अधिक बचत कर पाएंगे। साथ ही धन का निरंतर प्रवाह बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
मूलांक 3
इस मूलांक के जातकों के लिए अप्रैल का महीना पैसों के मामले में बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपके पास ऐसे कई अच्छे मौके होंगे जो आपको धन अर्जित करने में सहायता करेंगे। इस दौरान पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। पेशेवर जीवन में भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो इस दौरान उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें। आपको खुद की सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है।
मूलांक 4
इस माह कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी पढ़ाई से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। इस दौरान आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापारी अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। आपके रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के लिहाज से अप्रैल का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। जरूरत पड़ने पर आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
मूलांक 5
यदि आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आप सही दिशा में प्रयास करें और सकारात्मक रहें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने की आपकी आदत आपको काफी दुख पहुंचा सकती है। इस अवधि में कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। माह के अंत में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है जिनसे आप काफी जुड़ाव महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि आपको पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। खराब सेहत के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मूलांक 6
प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो इस माह बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। कामकाज के लिहाज से अप्रैल का महीना आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों का भाग्योदय होगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने क मौका मिलेगा। विधार्थियों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और इस दौरान धन की आवक बनी रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है।
मूलांक 7
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस दौरान आपके बीच काफी दूरियां आ सकती है। ऐसे में भावनाओं में बहकर यह गुस्से में आप कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा अन्यथा बाद में आपको केवल पछतावा होगा। व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही लें। दूसरों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। इस दौरान स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। तनाव के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
मूलांक 8
माह की शुरुआत आपके लिए ठीक ठाक होगी लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो इस आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका वेतन बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। निजि जीवन की परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में आपको अपने घर के किसी बड़े बुजुर्ग का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आपकी परेशानियां काफी हद तक कम होगी। सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहें। दौरान आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
मूलांक 9
माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। आप काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें और लगातार काम करने से बचें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका विश्वास कम हो सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्त रहने के कारण आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। काम का बढ़ता हुआ दबाव आपको काफी बोझिल महसूस करा सकता है। इस दौरान आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











