Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Monthly Numerology Horoscope June 2023: इस मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहेगा जून का महीना
जून का महीना शुरू होने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अंकशास्त्र के हिसाब से किन मूलांक वालों के लिए ये माह शुभ रहेगा और किन मूलांक वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस माह आपको भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो जाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। धन की आवक अच्छी रहेगी। इसके अलावा को आए कन्या स्त्रोत भी प्राप्त हो सकता है। अगर लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका है तो उसके भी वापस मिलने की संभावना है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
इस माह आप स्वयं की व्यर्थ चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। इसके अलावा आपको अपने काम पर फोकस करने में भी दिक्कतें महसूस होगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। हालांकि आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। महा के अंत में आप परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। इस अवधि में मानसिक रूप से आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। परिवार के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कुछ समय आप अपनी सेहत को लेकर परेशान है तो इस माह आपकी या चिंता भी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। माह के अंत में परिवार के साथ आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
कामकाज के मोर्चे पर जून का महीना 4 मूलांक वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल होगी। इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। माह के मध्य में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना सफल होगी।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कामकाज पर आप पूरा ध्यान दे पाएंगे इस माह आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है अगर आप नौकरी करते हैं इसमें आप के प्रदर्शन में बड़ा त्योहार देखने को मिलेगा और बहुत भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं मैं आपकी तरह की भी हो सकती है सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है परिवारिक जीवन में कुछ पल पल रहेगी कोई पुराना मामला बढ़ने के कारण घर में झगड़ा झंझट हो सकते हैं अपने घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा आपको अपने पैसे बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे सेक्स से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी लाइफ में बदलाव करने की जरूरत है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
इस मूलांक के लोगों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में चल रही राजनीति का भी आप शिकार हो सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। वहां के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा इस दौरान परिवार के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। यदि आपको पहले से कोई बीमारी है तो इस माह आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
पैसों के मामले में यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। यदि आप अपने खर्चे पर काबू नहीं रखेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा अन्यथा बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है। माह के अंत में डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ व्यस्त समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस अवधि में आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। छोटी छोटी गलतियों पर भी आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन आप जल्दबाजी में न करें। आप चालाकी भरी किसी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
माह की शुरुआत आपके लिए काफी शानदार होने वाली है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस अवधि में आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। इस दौरान आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं या फिर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में वृद्धि संभव है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। इस अवधि में आप निवेश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह माह बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप नया वाहन, मकान, जमीन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय बेहतर रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications