Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?
Monthly Numerology Horoscope May 2023: 2 मूलांक वालों की मई में होगी बड़ी तरक्की, इनकी भी चमकेगी किस्मत
हमारे जीवन में अंकों का बहुत ही महत्व होता है। जिस तरह से जन्म कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को देखकर व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणियां की जाती हैं, ठीक उसी प्रकार अंक शास्त्र में जातक के मूलांक के आधार पर उसके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।
यहां हम आपका मासिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। इससे मई के महीने में आपके जीवन में होने वाली सारी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारियां आपको मिलेंगी। आइए देखते हैं यह माह किस मूलांक वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का यही सही मौका है। इस माह आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आप उनका लाभ उठाने का प्रयास करें। इस अवधि में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की भी कोशिश करेंगे।
निजी जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहेंगी। ऐसे में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। चुनौतियों से घबराने की जगह यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आपकी मुश्किलें आसान हो सकती हैं। माह के अंत में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी तरक्की प्राप्त करने के लिए अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आकर कुछ नया करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस दौरान आप पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।
आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। हो सकता है आपको कुछ समझौते भी करने पड़े। केवल दूसरों के बारे में सोचने से बेहतर होगा कि आप खुद पर भी ध्यान दें। इस माह आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। आपको मित्रों के साथ मौज मस्ती करने के भी कई मौके मिलेंगे। सेहत के प्रति आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा और आप सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। इस अवधि में आपको कुछ नए और अच्छे अवसरों की भी प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। जोश और गुस्से में आपको कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है।
रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार और रोमांस रहेगा। इस दौरान आपको अपने साथी का एक अलग रूप देखने को मिलेगा। हो सकता है आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला लें। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
मई का महीना आपके लिए परिवर्तनों से भरा रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन इस अवधि में आपको कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप विदेश में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है।
व्यापारियों को कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ेंगे जिनका उचित परिणाम आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। इस दौरान आपको कठोर होने से बचना होगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कार्यस्थल पर आपको काफी सजग रहने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों की बातों को हल्के में न लें। इसके अलावा काम के प्रति आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। यदि आप काम से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते हैं तो अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। अक्सर जल्दबाजी में आप कुछ गलत फैसले लिए बैठते हैं।
प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ मुलाकात करने के कई मौके आपको मिलेंगे। इस दौरान एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों में भी आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
6 मूलांक वालों के लिए मई का महीना कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। हालांकि आपके सामने ऐसी परिस्थितियां भी आ सकती है जब आपको धैर्य से काम लेना होगा। आप अपनी परेशानियों का व्यावहारिक समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
इस माह आपको परिवार के साथ समय बिताने के कई मौके मिलेंगे। अपनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इस माह आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। माह के अंत में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपके लिए यह महीना बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आप घर की साज सजावट पर काफी पैसा खर्च करेंगे। इसके अलावा आप खुद पर भी काफी धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।
प्यार और रोमांस की बात करें तो मई का यह महीना आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उनका दिल जीतने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। माह के अंत में आपको कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं इस माह उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। प्रेमियों के लिए भी यह माह सुखद रहने वाला है। आपके बीच का तालमेल बेहतर होगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
9 मूलांक वालों के लिए मई का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला है। जहां कुछ मामलों में आपके हाथ सफलता लगेगी तो वहीं आपको असफलता का भी सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, इस दौरान काम का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। व्यापारियों को अपना कोई रुका
हुआ काम पूरा करने के लिए कई मुश्किलों को पार करना पड़ सकता है। इसके अलावा मार्केट में आपका पैसा भी फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। अगर सेहत की बात करें तो आपको रोजाना व्यायाम करने के साथ अपने खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











