Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Monthly Numerology Horoscope November 2023: नवंबर के महीने में 1 और 4 मूलांक वालों की बदलेगी किस्मत
अपने मूलांक के आधार पर जानिए नवंबर का महीना आपके लिए कितना भाग्यशाली रहने वाला है।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपके लिए नवंबर का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह आपकी किस्मत के सितारे बदल सकते हैं और चीज़े आपके पक्ष में रुख कर सकती है। समाज में आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके अच्छे गुणों की खूब प्रशंसा करेंगे। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होता। रिश्तों के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नई परियोजना पर धन निवेश करने वाले हैं तो आपको अच्छे अक्वर की प्राप्ति होगी।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
कुछ नया और रचनात्मक करने के लिए यह माह बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस दौरान आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। हालांकि ही कई बार आपकी जल्दबाजी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है। ऐसे में इस बात का आप विशेष ध्यान रखें। रोमांटिक लाइफ काफी बढ़िया रहने वाली है। आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। इस अवधि में आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी फैसला ले सकते हैं। इस माह आपको काम से जुड़ी की यात्राएं करनी पड़ सकती है जो आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। साझेदारी में किए हुए कार्यों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
बड़े बुजुर्गों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। इस अवधि में आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप ऐसे ही किसी कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले सकते हैं। रिश्तों को तरोताजा करने के लिए यह समय उचित है। विशेष रूप से यदि जीवनसाथी के साथ काफी समय से आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करें। मुमकिन है आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाए। माह के अंत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। इस दौरान आपके दोस्तों की लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। यानी आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
इस अवधि में आपको कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी जो आपके करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। इस माह आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि आप अपने फैसले समझदारी से लेंगे तो यह माह आपके लिए काफी बढ़िया साबित होगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
आपके लिए नवंबर का महीना सामान्य से बेहतर रहेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय बदलाव का है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इस दौरान यदि आप काम से जुड़ी यात्रा करते हैं तो आपको उसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आपको कोई प्रपोज कर सकता है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की जरूरत है नहीं तो आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए व्यस्त रहेगा। हालांकि आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। माह के अंत में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने का पूरा प्रयास करेंगे। खासतौर पर जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देंगे। इससे आपके बीच का रिश्ता और मजबूत होगा, साथ ही आपका प्रेम भी बढ़ेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। व्यर्थ की चीजों से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में किए हुए कार्यों के गलत नतीजे मिलेंगे। ऐसे में आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। इस दौरान आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही सावधानी से खर्च करने की आवश्यकता है। कामकाज से जुड़े फैसले आप स्वयं ही लेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में ना आएं। अपना भला बुरा आप अच्छी तरह समझते हैं।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस दौरान आप काफी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप जमकर मेहनत करेंगे। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम भी मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ने की भी संभावना है। वहीं व्यापारियों के हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। इस माह आप कुछ नया करने की भी योजना बनाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हालांकि आपके जिद्दी स्वभाव के कारण कई बार आपकी आलोचना हो सकती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
सारी चिताओं को भूलकर आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। व्यापारियों को भी अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। विवाद सुलझाने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ संबंधित दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











