Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Monthly Numerology Horoscope October 2023: अक्टूबर में 2 और 9 मूलांक वालों की बदलेगी किस्मत, मिलेगी अपार सफलता
अपने मूलांक के आधार पर जानिए अक्टूबर का महीना आपके लिए कितना शुभ और अशुभ रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
अक्टूबर का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको हासिल होगी। हालांकि आपके मार्ग में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको क्रोध और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। माह का अंत आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका अच्छा फायदा भी आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। विशेष रूप से पिता के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा, इसमें आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यात्रा आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। प्रेम जीवन में भी स्थिरता रहेगी। पार्टनर का प्रेम और सहयोग मिलेगा। यदि आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
आपको अपनी वाणी में सौम्यता रखने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपने बड़े बुजुर्गों के साथ विनम्र व्यवहार करें। यह समझना जरूरी है कि आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान में ऐसे ही किसी कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इस माह आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से बचने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी। इसके अलावा मानसिक रूप से भी मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
क्रोध और अहंकार के कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है नहीं तो आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। माह के मध्य में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। यदि आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करके आप आर्थिक संकट से बच सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कामकाज से आज जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। खासतौर पर अगर आप किसी भी तरह के बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप अच्छी तरह सोच समझकर अपना निर्णय लें। इस अवधि में आपको झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप कानूनी चक्करों में फंस सकते हैं। माह के मध्य में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी। हो सकता है आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करें, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
वैवाहिक जीवन हो या प्रेम जीवन, किसी भी प्रकार की अमर्यादा ना होने पाए इस बात का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना होगा। व्यापारियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कानूनी अड़चन भी आएगी। ऐसे में आपको समझदारी से परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
आपको अपनी उर्जा व्यर्थ की चीजों में नष्ट करने से बचने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में ना आएं अन्यथा स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो आपकी तरक्की जल्द ही होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने प्रिय से बिना सोचे समझे कोई भी वादा करने से बचने की आवश्यकता है। आप जिस वादे को पूरा करने में सक्षम नहीं है उसे करने से बचें। इस माह आपको कोई भी गैरकानूनी काम न करने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेंगे। माह के मध्य में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्यवान रहकर आप परिस्तिथि पर काबू पाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अपने काम पर ध्यान दें और गलतियां करने से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी नई संपत्ति की भी खरीदारी कर सकते हैं। माह के अंत में आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications