Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Numerology:बेहद परिश्रमी और बुद्धिमान होते हैं इस मूलांक के लोग, मिलता है खूब मान सम्मान
अंकशास्त्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। हर मूलांकी की तरह इस मूलांक के लोगों की भी कुछ खासियत होती है। इनकी पसंद नापसंद आदि इन्हें औरों से अलग बनाती हैं। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में काफी कुछ बताया जाता है। इस लेख में हम 2 मूलांक के लोगों के बारे में बात करेंगे।
2 मूलांक के लोग बहुत ही सुंदर कद काठी के होते हैं। इनका स्वभाव काफी मधुर और शांत होता है। ये खुद भी काफी खूबसूरत होते हैं और खूबसूरत लोगों की ओर बहुत जल्दी आकर्षित भी हो जाते हैं। केवल तन से नहीं बल्कि मन से भी ये बहुत ही अच्छे होते हैं। आइए 2 मूलांक वालों के बारे में हम आपको कुछ और खास बातें बताते हैं।

बेहद परिश्रमी और बुद्धिमान होते हैं
2 मूलांक के लोग अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से जीवन में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। अक्सर ऐसा होता है कि हाथ से निकली हुई बात को भी बनाने में ये कामयाब हो जाते हैं। ये अपने जीवन में खूब मान सम्मान पाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये चुनौतियों का सामना डटकर और पूरी हिम्मत के साथ करते हैं।
फिजूलखर्ची से रहते हैं दूर
इस मूलांक के जातक बचत करने में ज्यादा भरोसा करते हैं। ये अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बना कर चलते हैं। दिखावे से ये कोसों दूर रहते हैं। नौकरी हो या व्यापार, यह अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। 2 मूलांक वाले लोग कला प्रेमी होते हैं। गायन, लेखन, संगीत आदि जैसे क्षेत्रों में ये बहुत आगे जाते हैं। इसके अलावा एक अच्छा राजनेता बनने के सारे गुण इनमें मौजूद होते हैं।
आत्मविश्वास और एकाग्रता की कमी
2 मूलांक के लोगों में अच्छाइयों के साथ कुछ कमियां भी है। इस मूलांक के लोग तुरंत कोई फैसला नहीं ले पाते हैं। अक्सर इनके मन की बात इनके मन में ही रह जाती है। कई बार आत्मविश्वास और एकाग्रता की कमी के कारण भी इन्हें असफलता का सामना करना पड़ता है।
होते हैं अच्छे मित्र
इस मूलांक के जातक बहुत ही वफादार होते हैं। ये काफी अच्छे मित्र साबित होते हैं। एक बार ये किसी से दोस्ती कर लेते हैं तो उसे मरते दम तक निभाते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो ये अपने मित्र का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। दूसरों के दुख दर्द को ये बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं।
भगवान शिव हैं इष्ट देव
भगवान शिव 2 मूलांक के लोगों के इष्ट देव हैं। ऐसे में इनकी पूजा करना इस मूलांक के लोगों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं महादेव की कृपा से इनके जीवन में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
