Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
Numerology: बेहद परिश्रमी होते हैं इस मूलांक के लोग, भाग्य का हमेशा मिलता है सपोर्ट
वैसे तो 3 अंक को लेकर कई सारी धारणाएं हैं। कहीं इस अंक को बहुत ही अशुभ माना जाता है तो कुछ लोग इसे बहुत ही शुभ मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस अंक का बहुत ही महत्व होता है।
अगर धर्म और मान्यता की बात करें तो सनातन धर्म में इस अंक को भगवान से जोड़ा जाता है। अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं। हर अंक किसी न किसी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हर किसी की अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं।
इस लेख में हम 3 मूलांक वालों के बारे में बात करेंगे। अंक शास्त्र के अनुसार 3 मूलांक के लोग स्पष्ट वक्ता होते हैं। यह अपनी बात साफ साफ कहना पसंद करते हैं। यह विवादों से दूर ही रहना चाहते हैं।

इस मूलांक का प्रतिनिधित्व सौर मंडल के प्रमुख ग्रहों में से एक बृहस्पति देव करते हैं। इन पर देव गुरु की विशेष कृपा रहती है और यह अपने जीवन में खूब नाम कमाते हैं। इस मूलांक के लोगों को बहुत ही बुद्धिमान भी कहा जाता है। धार्मिक कार्यों में इनकी रूचि काफी ज्यादा रहती है। आइए आपको इस मूलांक वालों के बारे में कुछ और खास बातें बताते हैं।
बेहद परिश्रमी होते हैं 3 मूलांक वाले
3 मूलांक के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। यह अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल कर लेते हैं। यह बहुत ही कम उम्र में सफलता के शिखर पर पहुंच जाते हैं। चूंकि इस मूलांक के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं, इसलिए उनके आशीर्वाद से इन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिलता है। यह चुनौतियों से घबराते नहीं है और कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेते हैं। जल्दबाजी में यह कोई भी काम करना पसंद नहीं करते हैं। यह अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेते हैं।
बेशुमार धन दौलत के होते हैं मालिक
इस मूलांक के लोगों के पास पैसों की कमी नहीं रहती है। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरपूर रहता है। यदि यह किसी कार्य को करने की ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। इन्हें भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलता है और इनके सभी काम इनकी योजना के अनुसार ही पूरे होते हैं। अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर यह ढेर सारा पैसा कमाते हैं। इन्हें अपने जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। नौकरी हो या व्यापार, दोनों क्षेत्रों में यह एक अलग मुकाम हासिल करते हैं।
सुखी वैवाहिक और प्रेम जीवन
3 मूलांक वाले अच्छे लाइफ पार्टनर होते हैं। इसके अलावा यह बहुत ही बढ़िया लव पार्टनर भी होते हैं। इनका वैवाहिक और प्रेम जीवन बहुत ही सुखी रहता है। अपने साथी के प्रति यह पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। इनके साथी की खुशियां इनके लिए बहुत मायने रखती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
