Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Numerology: राजा महाराजाओं का जीवन जीते हैं इस मूलांक के लोग, नहीं रहती है पैसों की कमी
कहते हैं कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। हर किसी में कोई न कोई कमी होती है। जिस तरह से हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ठीक उसी तरह से हर किसी में कुछ अच्छाइयां होती है तो कुछ बुराइयां भी होती है।
व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्य से जुड़ी बातें जाननें के लिए अंक ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर उसका मूलांक निकाला जाता है।

आज हम अपने इस लेख में उस मूलांक के लोगों के बारे में बातें करेंगे जो बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। इसके अलावा यह अपनी वास्तविक उम्र से काफी छोटे नज़र आते हैं। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं 6 मूलांक वालों की जो सुंदर होने के साथ कला प्रेमी भी होते हैं।
यदि किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। अंक ज्योतिष के अनुसार 6 मूलांक की स्त्रियां बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। इनका स्वभाव शांत होता है और यह खुद से बहुत प्रेम करती हैं। आइए इनसे जुड़ी कुछ और रोचक जानकारियां आपको देते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम
6 मूलांक के लोगों को कला से बेहद लगाव रहता है। यह बहुत ही अच्छे आर्टिस्ट माने जाते हैं। अभिनय और संगीत के क्षेत्र में इन्हें खूब तरक्की मिलती है। इसके अलावा यदि यह होटल, रेस्टोरेंट, आभूषण या कपड़ों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो यह अच्छी सफलता हासिल करते हैं।
नहीं रहती है पैसों की कमी
इस मूलांक के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं। यह कड़े परिश्रम के बल पर सफलता हासिल करते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरपूर रहता है। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती है। यह राजाओं की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं। अच्छे कपड़े पहनना, सजना संवरना इन्हें बहुत पसंद होता है। पढ़ाई में भी यह बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनकी किस्मत में राजयोग होता है।
होते हैं कई लव रिलेशन
अंक ज्योतिष के अनुसार 6 मूलांक के लोगों का स्वभाव बहुत ही हंसमुख होता है। यह अपनी सुंदरता और मधुर वाणी के बल पर बहुत ही जल्दी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इसके अलावा यह खुद भी सुंदरता की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यही वजह है कि इनकी रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। यह एक से ज्यादा लोगों के साथ रिलेशन में रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications