Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Lucky Number: 2024 में क्या है आपका लकी नंबर जो बदल देगा आपका भाग्य !
Lucky Number in 2024: हर वर्ष आपके लिए भाग्य में बदलाव लाता है। अगर ज्योतिष में यकीन है तो फिर आपको जानना चाहिए कि हर राशि के लिए कुछ अंक होते हैं जो बहुत भाग्यशाली साबित होते हैं। लेकिन अगर जानकारी नहीं हो तो फिर इन अंकों का इस्तेमाल हम नहीं कर पाते।
इन अंकों में किस्मत छुपी होती है और इसलिए ये जानना जरुरी है कि आपकी राशि के हिसाब से आपके लिए कौन सा अंक लकी होगा। राशि के अनुसार यहां हम बता रहे हैं आपके लिए लकी नम्बर्स कौन से हैं जो 2024 में आपको शुभ परिणाम दे सकते हैं।

मेष राशि: 9
मेष राशि के लोग काफी साहसी और एनर्जेटिक होते हैं। साल 2024 में मेष राशि वालों के लिए लकी नंबर है 9। नया वर्ष आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। संघर्ष भी करना पड़ सकता है। ऐसे में 9 अंक का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने से किस्मत बदल सकती है।
वृषभ राशि: 6
वृषभ राशि के लोग शांत और स्थिर प्रकृति के होते हैं। साल 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए लकी नंबर है 6। नया वर्ष आपके लिए वित्तीय मामलों में चुनौती लेकर आ सकता है। पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें और जहां तक हो सके 6 अंक का इस्तेमाल करें।
मिथुन राशि : 5
मिथुन राशि वाले अपने आप को किसी भी स्थिति में ढाल लेते हैं और इनमें हर चीज के लिए जिज्ञासा भरी होती है। साल 2024 में मिथुन राशि वालों के लिए लकी नंबर है 5। आपको नए और रोमांचक अवसर मिलेंगे। ऐसे में 5 अंक आपके लिए बहुत लकी साबित होने वाला है।
कर्क राशि : 5
कर्क राशि वालों के लिए नया वर्ष रिश्तों में मधुरता और समग्र उन्नति लेकर आने वाला है। साल 2024 में कर्क राशि वालों के लिए लकी नंबर है 5। आपके लिए ये अंक काफी शुभ रहेगा।
सिंह राशि : 1
सिंह राशि वालो में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनमें ऊर्जा बहुत होती है। लेकिन मेहनत का समुचित फल प्राप्त करने के लिए आपको अपना लकी नंबर 1 का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करना होगा।

कन्या राशि : 3
कन्या राशि वालो के पास टैलेंट की कमी नहीं लेकिन आत्मविश्वास की कमी होती है। इस वर्ष आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपना लकी नंबर 3 इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि कैसे ये अंक आपके काम को आसान कर देगा और आपको उचित फल प्राप्त होगा।
तुला राशि : 7
तुला राशि वालों में आकर्षण बहुत होता है। इनपर लोग सहज विश्वास कर लेते हैं क्योंकि ये अपने वचन के पक्के होते हैं। 2024 में तुला राशि वाले अगर अपना लकी नंबर 7 का सही तरीके से इस्तेमाल करें तो इन्हें बहुत फायदा होगा।
वृश्चिक राशि : 8
वृश्चिक राशि वाले स्थिरता नहीं बल्कि परिवर्तन पसंद करने वाले लोग हैं। इनमें आत्मविश्वास भी बहुत होता है। साल 2024 में वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी नंबर है 8। इस नंबर का सही इस्तेमाल करें तो भाग्य बदल देने वाले परिवर्तन होंगे।
धनु राशि : 4
धनु राशि वाले थोड़े चंचल स्वाभाव के होते हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी करते हैं। साल 2024 में धनु राशि वालों के लिए लकी नंबर है 4। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें और जल्दी निर्णय ना लेकर थोड़ा सोच समझ कर निर्णय लें तो फिर रिजल्ट किस्मत बदल देने वाला होगा।
मकर राशि : 10
मकर राशि वाले बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। लेकिन इनके साथ समस्या ये है कि इनका लक्ष्य बदलता रहता है। सही लक्ष्य निर्धारित करें और अपना लकी नंबर 10 का सही इस्तेमाल करें। आपको बहुत फायदा होगा।
कुम्भ राशि : 11
साल 2024 में कुम्भ राशि वालों के लिए लकी नंबर है 11। आप थोड़ी स्थिरता की और जाइए, जल्दबाजी मत कीजिये, अपने आत्मविश्वास पर भरोसा कीजिये और निर्णय सोच समझ कर लीजिये। अपना लकी नंबर 11 का विवेकपूर्ण इस्तेमाल कीजिये। ये अंक आपका भाग्य बदल सकता है।
मीन राशि : 22
मीन राशि के लोग बहुत कल्पनाशील होते हैं। इन्हें सपनों को साकार करना अच्छा लगता है। इसके लिए इनके पास असीम ऊर्जा भी होती है। साल 2024 में मीन राशि वालों के लिए लकी नंबर है 22। अपनी कल्पनाशीलता और ऊर्जा का इस्तेमाल करते वक़्त अपने लकी नंबर का भी इस्तेमाल करें, देखिये कितना फायदा होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
