Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Numerology (10th to 16th March): मूलांक 2 को मिलेगी इस हफ्ते कर्ज से मुक्ति, इनकी बढ़ेगी आमदनी
यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं जिससे अपने मूलांक के आधार पर आप अपने पूरे हफ्ते की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं सभी मूलांक वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में पैसों की कमी की वजह से आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके व्यवहार में क्रोध और झुंझलाहट देखने को मिलेगी। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और सकारात्मक रहने का प्रयास करें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रूख करती नजर आएंगी।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे, साथ ही आपकी सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों को काफी प्रभावित करेगी।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। हो सकता है इस अवधि में काम का बोझ कुछ अधिक रहे, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। व्यापारी अगर अपना व्यापार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। अच्छी तरह सोच विचार कर लेने के बाद ही अपना निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। जल्द ही आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनके सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें और उचित समय की प्रतीक्षा करें। व्यापारियों को कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। आपकी कोई रुकी हुई परियोजना दोबारा शुरू होने की संभावना है। आपके लिए यह समय प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। लव हो या मैरिड लाइफ पार्टनर के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ सरकारी काम पूरा होगा। ऐसे में आपको रुके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। इस अवधि में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत इस दौरान आपके घर का माहौल भी खराब कर सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों के कुछ नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे। ऐसे में जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप सुख सुविधा की किसी महंगी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
इस अवधि में आप अनावश्यक चिताओं से घिरे रहेंगे। आपको भविष्य की चिंता हो सकती है। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट ना करें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। इस अवधि में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको टालने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। हालांकि आपको बहुत ही कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। घर का वातावरण इस दौरान सामान्य रहेगा। आपको अपनों के साथ भी समय व्यतीत करना चाहिए। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपने मन की बात दोस्तों और परिजनों से साझा करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
अक्सर जल्दबाजी में आप कुछ गलत फैसला ले लेते हैं। ऐसे में आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर बैठते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय आप जल्दबाजी ना दिखाएं। व्यापार से जुड़े लोग यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो हो सकता आपके मार्ग में कोई रुकावट आए लेकिन आपकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा, इसलिए आपको समझदारी दिखानी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। मुमकिन है इस दौरान आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जाए। ऐसे में आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
आपके लिए यह सप्ताह काफी रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आप बिना सोचे समझे खर्च ना करें तो बेहतर होगा अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











