Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Numerology (10th September to 16th September): 7 मूलांक वालों को इस हफ्ते मिलेगी बड़ी राहत
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कार्यक्षेत्र में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। कठिन से कठिन कार्य को भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। इस दौरान आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देगी। आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। परिवार के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। पैसों के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ेगी।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
अपने व्यवहार के कारण आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। घर हो या कार्यस्थल आपको बहुत ही सोच समझकर बातचीत करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा। इस अवधि में नकारात्मकता आप पर हावी रहेगी। किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
अगर आप व्यापार करना चाहते हैं तो साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। वित्त लेनदेन करने के लिए यह समय उचित है। सप्ताह के अंत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी समझदारी से लेंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कामकाज से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। इस अवधि में कोई पुराना कर्ज चुकाने का भी दबाव बढ़ सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद होंगे। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
बच्चों के करियर से जुड़ी चिंता आपको सताएगी। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आप अपने रिश्ते को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है और आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। रिश्तों में आ गई कड़वाहट दूर होगी। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही ना करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा लेनदेन को सावधानी से करना होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। इस दौरान आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। इस अवधि में आपको पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापारियों को भी लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
