Weekly Numerology : मूलांक 7 वालों को मिलेगी इस हफ्ते कोई अच्छी खबर, ये मूलांक वाले भी रहेंगे भाग्यशाली

Weekly Numerology (11th February to 17th February): यहां हम आपके लिए आपका अंक राशिफल लेकर आएं हैं। यानी आप अपने मूलांक के आधार पर अपने पूरे हफ्ते की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं।

 Weekly Numerology

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कामकाज का बढ़ता हुआ प्रेशर आपको थका हुआ महसूस कर सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

खासतौर पर पिता के साथ आपके रिश्ते में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस अवधि में आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही कोई बड़ी रुकावट दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन शौक, मौज पर ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आप व्यर्थ के तनाव से बचें।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती है। आप अपने रिश्तों पर पूरा फोकस करेंगे और उनमें सुधार लाने की आपकी कोशिश भी रंग लाएगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आपका प्लेसमेंट हो सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को इस दौरान कोई जोखिम उठाना पड़ सकता है। मुमकिन है उसका अच्छा नतीजा आपको मिले।


मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

संतान की शिक्षा को लेकर यदि आप परेशान हैं तो इस दौरान आपको इस चिंता से छुटकारा मिलेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे और आप उनका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यदि आप अपने में खर्चों में कुछ कटौती करते हैं तो मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। रोमांटिक लाइफ में प्यार और उत्साह बना रहेगा। इस दौरान आप अपने साथी को पर्याप्त समय देंगे। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। खासतौर पर यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आप अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

अपने लापरवाह रवैया के कारण इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी छवि खराब हो सकती है। आपका प्रमोशन अटकने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। ना तो आपका फायदा होगा और ना ही नुकसान। इस दौरान आप अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले आप बहुत ही सावधानी से लें। निजी जीवन में चल रही परेशानियां मानसिक रूप से आपको काफी परेशान कर सकती है। इस दौरान आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। व्यापार विस्तार की आपकी योजना भी सफल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह सात दिन बहुत ही खास गुजरेंगे। आप अपने प्रिय की खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। उनका भी सहयोग आपको मिलेगा। खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक रखने के लिए यदि आपने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा इस अवधि में आपको मिलेगा।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

आपके कुछ जरूरी कार्य हैं जिन्हें इस दौरान आपको पूरा करने का प्रयास करना होगा। आपकी लापरवाही महंगी साबित होगी। इस अवधि में आप अपने घर को रिनोवेट करने का फैसला ले सकते हैं। अपनों का भी पूरा सहयोग और समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी मिलेगी जो आपका उत्साह बढ़ा देगी।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह मौज मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक को का वेतन बढ़ सकता है। वहीं व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि संभव है। इस दौरान आपके कुछ रुके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपका प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। यानी आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ टकराव से बचें। आपको अपनी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपनी आमदनी और खर्चो के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, February 11, 2024, 10:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion