Weekly Numerology (12th to 18th May): इन मूलांक वालों को इस हफ्ते मिलेगा प्रमोशन, आर्थिक स्थिति में आएगा उछाल

जानिए इस हफ्ते किस मूलांक वालों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आप अपने प्रतिद्वंदीयों को पछाड़कर काफी आगे निकलेंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आएगा। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का द्वारा खुलेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही सुखद पल बिताएंगे। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। मुमकिन है आप घूमने फिरने के लिए भी कहीं जाएं। इस अवधि में आप काफी सकारात्मक रहेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।

Numerology Weekly Prediction For 12th May to 18th May 2024 in Hindi

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। कठिन विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। एक दूसरे पर आपका विश्वास भी बढ़ेगा। मुमकिन है आपको अपने प्रिय की ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिले। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। इस दौरान उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। मुमकिन है वे आपकी तरक्की का भी फैसला लें। वहीं व्यापारियों को भी मनचाहा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको बिजनेस के सिलसिले में कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका बहुत ही बढ़िया रहेगा।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। मुमकिन है आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिले। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। खासतौर पर मैनेजमेंट, लॉ और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे, साथ ही अच्छी सेहत का भी आनंद उठाएंगे।

मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण और बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड आएगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको स्कॉलरशिप मिल सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। व्यापारी किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको स्किन से संबंधित कोई परेशानी होगी।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

इस हफ्ते आप अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आप को नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी कोई तकलीफ होने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास करने की भी योजना बना सकते हैं। व्यापारियों के लिए बड़े मुनाफे के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप जो भी व्यवसायिक फैसला लेंगे उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अपने रिश्ते को संभालने का भरपूर प्रयास करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातक इस दौरान काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं व्यापारी अपनी किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। इस अवधि में आपको पार्टनरशिप में कारोबार करने का बढ़िया ऑफर भी आपको मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका काफी अच्छा रहेगा।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

घरेलू परेशानियों के कारण जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। इस दौरान छोटी छोटी बातों को लेकर आपके बीच अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है और पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आप सारी चिताओं को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की कोशिश करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। व्यापारियों को पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान धन हानि का संकेत मिल रहा है। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आपके पेट में जलन, एसिडिटी, कब्ज आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपको अपने पार्टनर पर भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर आप झगड़े झंझट से बचें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ निराशाजनक रहेगा। हो सकता है आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम ना मिले। ऐसे में आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको कोई भी गलत फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को मुनाफा होने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच की नजदीकियां और बढ़ेगी। इस दौरान किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। यदि प्रेम जीवन में कोई समस्या है तो इस अवधि में आप बातचीत के द्वारा अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करें। मुमकिन है आपको सफलता मिले। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई प्रोफेशनल कोर्स चुन सकते हैं। दफ्तर में आपके काम को पहचान मिलेगी और आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, May 12, 2024, 16:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion