Latest Updates
-
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Weekly Numerology (13th to 19th August): 3 मूलांक वाले इस हफ्ते हो सकते हैं कंगाल, धन से जुड़ा ना करें ये काम
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान पार्टनर के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने साथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। पैसों के मामले में इस सप्ताह आपको कुछ संभलकर रहना होगा अन्यथा मेहनत से कमाया हुआ धन आसानी से हाथ से सरक सकता है। इस अवधि में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। नीजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। यह समय आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे और प्यार भरे दिनों में से हो सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आर्थिक मामले में आप को संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आप कर्ज या उधार लेने से बचें। यदि पहले से ही आपने कर्ज या उधार लिया है तो हो सकता है उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ जाए। निजी जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तो में कड़वाहट आने की संभावना है।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और कुछ बड़े निर्णय भी ले सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उत्तम रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
आपके कड़वे शब्द किसी करीबी के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी वाणी का ध्यान रखें। रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा सप्ताह के मध्य में आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उन्नति होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएंगे। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला परेशान कर रहा है तो वकील से कोई फायदेमंद कानूनी सलाह मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। सप्ताह के अंत में सेहत को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके कुछ बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इस अवधि में अपनों के साथ आपका मनमुटाव भी हो सकता है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। यह सब आपकी अच्छी देखभाल का ही नतीजा है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications