Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Numerology (14th to 20th April): मूलांक 5 की इस हफ्ते होगी बड़ी तरक्की, इनकी भी चमकेगी किस्मत
अपने मूलांक के आधार पर अपने इस नए हफ्ते से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं किन मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। अक्सर जल्दबाजी में आप कुछ ऐसे फैसले ले लेते हैं जो आपके लिए मुसीबत की वजह बन जाते हैं। बेहतर होगा इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी सोच समझकर लें। प्रेम जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आपके बीच आपसी समझ की कमी रहेगी। ऐसे में आपका रिश्ता ज्यादा प्रभावित नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को भी मनचाहा मुनाफा प्राप्त ना होने के कारण काफी निराश हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की कोशिश करें।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
नौकरीपेशा जातक यदि इस दौरान काम से जुड़ी कोई यात्रा करते हैं तो आपकी यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आपकी तरक्की का रास्ता यहीं से खुलेगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको लाभ कमाने का बड़ा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। एकाग्रता की कमी के कारण आप पढ़ाई पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में इसका असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर भी पड़ेगा। प्रेम जीवन में निरसता रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपको सर्दी, जुकाम, सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा खुद पर अधिक ध्यान दें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। मुमकिन है आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें। ऐसे में इसका उचित परिणाम भी आपको जल्द मिलेगा। शिक्षा और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यह सात दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। भावनाओं में बहकर आप कोई भी काम ना करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। मन में चल रही उलझनों को आप दरकिनार कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की कोशिश करें। हो सके तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की भी मदद लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। यदि बॉस आपको कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो उसे निभाने में आप असफल रहेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। यदि आप पर काम का बोझ अधिक है तो आपको सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने रिश्ते में प्रेम और अपनापन बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। खासतौर पर कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है, साथ ही आपको कुछ और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंदियों पर पूरी तरह से हावी रहेंगे। इस दौरान आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका पूरा फोकस आपके लक्ष्य पर होगा। यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अच्छे अंक भी प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने का पूरा मौका मिलेगा। मुमकिन आप जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए कहीं बाहर जाएं। इससे आपके रिश्ते में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आप काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए रहेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को संजोकर रखने की कोशिश करें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। विद्यार्थी अगर शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपने समय का सदुपयोग करें। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको औसत सफलता प्राप्त हो सकती है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर रहेगा, साथ ही आपकी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको स्किन या आंखों से संबंधित कोई परेशानी होने की संभावना है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। हालांकि वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को संभालकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपके प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकल सकते हैं। सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिलेगा। इस दौरान उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे और इसका अच्छा फायदा भी आपको मिलेगा। मुमकिन है आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इस दौरान आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। रिश्तों में आ गई दूरियां कम होगी। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से अपने रिश्तों को संभालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। यह समय आपकी शादीशुदा जिंदगी का सबसे अच्छा समय हो सकता है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक रहेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
प्रेम जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपके बीच अहंकार की भावना रहेगी। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपको अपने साथी से खुलकर बात करने की जरूरत है। नौकरीपैशा जातकों को इस दौरान अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई लापरवाही होती है तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारी जल्दबाजी में ऐसा कोई भी फैसला ना लें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। इस दौरान आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर रहेगी। ऐसे में आपको छोटी-छोटी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











