Latest Updates
-
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश
Weekly Numerology (14th January to 20th January): मूलांक 2 वालों के जीवन में इस हफ्ते मचेगी उथल-पुथल
अपने जन्म की तारीख के आधार पर आप अपने पूरे हफ्ते की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम 1 से 9 तक के सभी मूलांक वालों का साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा होगा। साझेदारी में किया हुआ कार्य सफल होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन लाभ हो सकता है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन बेहद परेशान रहेगा। इस दौरान आपको नकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
इस दौरान आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में उथल-पुथल रहेगी और अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को कोई भी निवेश जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। लव लाइफ में नया मोड़ आने की संभावना है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। जल्द ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। इस दौरान डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। आप किसी नए व्यापार में भी निवेश करने का फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। विशेष रूप से अगर आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंत में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है, इसलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको अपने सामाजिक जीवन पर ध्यान देने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से आप मुलाकात कर पाएंगे। माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान उनकी ओर से लाभ भी संभव है। लव लाइफ में प्यार और सुकून रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से बड़ी सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्क रहना होगा। इस अवधि में अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। इस अवधि में आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। यदि घर में कोई विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ होने का संकेत मिल रहा है। सप्ताह के अंत में संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापारियों को इस दौरान जोखिम भरे फैसले ना लेने की सलाह दी जाती है। आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
नौकरी करने वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। यदि व्यापारी इस अवधि में कोई निवेश करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह के लिए बढ़िया रहेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है, साथ ही आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेगी। घर के किसी सदस्य का बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। ऐसे में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। व्यापार विस्तार की योजना भी आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आर्थिक मामले में आपको अधिक सतर्क रहना होगा अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आप संभलकर रहें। इस दौरान घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार भी मिल सकता है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
पैसों के मामले में यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप कड़ी मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। इस अवधि में घर में किसी किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है जिसमें घर के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सात दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर का एक नया रूप देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications