Latest Updates
-
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Weekly Numerology (14th July to 20th July): मूलांक 1 और 8 वालों के लिए बन रहे हैं धन वृद्धि के शुभ संयोग
अपने मूलांक के आधार पर आपको आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है। इससे आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
पैसों के मामले में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। काम से जुड़े किसी प्रयास में रुकावट आ सकती है लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आप जल्दबाजी करने से बचें। रिश्ते के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में सकारात्मकता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। प्रेमी जोड़ों को इस हफ्ते कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए ठीक रहेंगे।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
आपकी तरक्की होगी और आप कोई बड़ी प्लानिंग भी कर सकते हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में है तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए हुए निर्णय का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा, साथ ही आपको अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कठिन रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय का रवैया आपको मानसिक तनाव दे सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपका करियर एक नया मोड़ ले सकता है। प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। आपको अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। छोटी छोटी परेशानियों को भी आप हल्के में ना लें।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
काम का बढ़ता हुआ दबाव आपको बोझिल महसूस करा सकता है। अपनी रुचियों ऊपर ध्यान देने के लिए यह समय उचित है। इससे आप बेहतर और तरोताजा महसूस करेंगे। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। अगर आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं तो पार्टनर की स्वीकृति मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। बजट से ज्यादा दूर जाने की गलती ना करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके कार्यों में बाधा आएगी। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कत हो सकती है। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर विश्वास रखें और परिश्रम करते रहें। आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। जीवनसाथी का सहयोगात्मक व्यवहार आपके घर की शांति बनाए रखेगा। इस दौरान आप कहीं घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आप कोई निवेश भी कर सकते हैं। इस बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही है। काम से जुड़ी कोई नई योजना बन सकती है और क्रियान्वित भी होगी। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी बड़ी तरक्की होगी। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां और बड़े अधिकार मिलेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह खास रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपना साथी मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। सकारात्मक और खुश रहने से आपकी कई सारी शारीरिक समस्याएं दूर होगी।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आप अपने जीवन में सुखद अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने साथी को पर्याप्त समय देंगे। आर्थिक मामले में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। आमदनी बढ़ाने का प्रयास सफल होगा। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को कई यात्राएं करनी पड़ेगी। ऐसे में आपके लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक कोई खुशखबरी मिलने से आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। किसी नई प्रोजेक्ट पर आप काम शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। अगर आप अपने वर्तमान व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उस पर दोबारा विचार करना आपके लिए जरूरी है। पैसों को लेकर समस्या हो सकती है। ज्यादा चिंता करने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। शांत दिमाग से इसका हल ढूंढने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन पर अधिक दें। अपनों को अनदेखा ना करें। तनाव और अवसाद को खुद पर हावी ना होने दें। सकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए यह समय ठीक नहीं है। आपको फिलहाल ऐसे फैसले लेने से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों पर वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। इसस आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











