Latest Updates
-
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह
Weekly Numerology (16th April to 22nd April): नए अवसरों से भरा रहेगा इन मूलांक वालों के लिए ये सप्ताह
जिस तरह से किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली से उसके के भविष्य की जानकारी मिलती है ठीक उसी प्रकार अंक ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। हर मूलांक का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है और इनका सभी पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है।
यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए आपके मूलांक से जानते हैं कि आने वाला यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1
रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। इस दौरान आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। विशेष रूप से अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
मूलांक 2
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कुछ बड़े लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कुछ खास सावधानी बरतने की जरूरत है। आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते मनोरंजन और घूमने फिरने पर काफी धन खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। आपका गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
मूलांक 3
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। लापरवाही न करें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस कुछ नया और रचनात्मक करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छी मुनाफे की प्राप्ति होगी। हालांकि इस अवधि में आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। पैसों की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। यदि आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
मूलांक 4
व्यापारियों की कोई नई डील पक्की होगी और बड़ा आर्थिक फायदा होगा। इस हफ्ते आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके पास धन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा आप अच्छा खासा बचत भी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस दौरान आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। इस अवधि में आप सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे और काफी तंदुरुस्त रहेंगे।
मूलांक 5
अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। कम प्रयास में आप अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके किसी नए कार्य की शुरुआत की होगी। पैसों की बात करें तो आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आने वाले समय में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।
मूलांक 6
अगर आप बेरोजगार हैं तो इस हफ्ते आपको मनचाही नौकरी के साथ अच्छा वेतन भी मिल सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापारियों को पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। भावनात्मक रूप से आप तो कुछ कमजोर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस दौरान आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। सेहत की बात करें तो यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपको अच्छे इलाज की जरूरत है। लापरवाही न करें।
मूलांक 7
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको नौकरी का नया ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापारियों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आपका कारोबार बिना किसी रूकावट के तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी करेंगे। पारिवारिक जीवन की खुशियां बनी रहेंगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
मूलांक 8
पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आप अपने रिश्ते में थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लें। यदि इस दौरान आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या होती है तो आप लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
मूलांक 9
नौकरीपेशा लोगों को बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। इस अवधि में आपकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों की कमी की वजह से इस दौरान आपके कई महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आएंगी। खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए आपको एक दूसरे को पर्याप्त समय देना होगा। साथ ही एक दूसरे की खुशियों का भी ख्याल रखना होगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications