Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Weekly Numerology (16th to 22nd June): सुख और सौहार्द से भरा रहेगा इन मूलांक वालों के लिए ये सप्ताह
Weekly Numerology: यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं, यानी आप अपने मूलांक के आधार पर जान सकते हैं कि आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है। ऐसे में खराब स्वास्थ्य का असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। आप काफी चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेवजह के खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
पैसों के मामले में इस सप्ताह आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी और पुराने किए हुए किसी निवेश से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। निजी जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य का रूखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपके कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऐसे में घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि आप कोई नई जमीन, मकान, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। मुमकिन है आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाएं भी बनाएं।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। हालांकि आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सप्ताह के माध्यम में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर की मन की बात जानने का भी प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। खासतौर पर अगर आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। व्यापारियों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। इस दौरान आपको कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मुमकिन है आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर भी लगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको फिजूल खर्च करने से बचने की जरूरत है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कार्यक्षेत्र में आपकी बड़ी तरक्की होगी। इस दौरान आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। किसी कारणवश यदि अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां आ गई है तो इस अवधि में सब कुछ सामान्य हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जल्द ही आप अपने परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव नजर आएगा। आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप सिंगल हैं तो इस अवधि में आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आपको काम से जुड़ी का यात्रा भी करनी पड़े, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आप कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने फैसलों का सही नतीजा भी मिले। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह के लिए कुछ बेहतर रहेगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आर्थिक लाभ की स्थितियां बन रही है। मुमकिन है जल्द ही आपको इस परेशानी से छुटकारा मिले। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच आपसी समझ बेहतर होगी और आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक यदि अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। ऐसे मैं आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान चीज़े आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। इस दौरान आपके सभी काम तेजी से पूरे होंगे और आपको नए अवसर की भी प्राप्ति होगी। रिश्ते में सुधार आएगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। खासतौर पर पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाई बहनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप बड़े हैं तो आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। इस अवधि में आपके घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आप पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय अधिक सतर्कता बरतें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











