Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Weekly Numerology (17th Mar to 23rd Mar): 2 और 4 मूलांक वालों का इस हफ्ते बढ़ेगा मान सम्मान
हर व्यक्ति से कोई ना कोई अंक जुड़ा हुआ है, ऐसे में हमारे जीवन में अंको का बहुत ही महत्व होता है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप अपने आने वाले सात दिनों के बारे में सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं सभी मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कार्यक्षेत्र में आप बड़ी तरक्की प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपको अपनी एक अलग पहचान मिलेगी। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। इस दौरान आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी अच्छी उन्नति हो सकती है। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की आवश्यकता है। आपको अभी और भी आगे जाना है, इसलिए आप अपना परिश्रम जारी रखें और सकारात्मक रहें। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर अगर आपके हाथ पैसा कमाने का कोई मौका लगता है तो आप सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। इस दौरान आपकी शादीशुदा जिंदगी में निरसता रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ गड़बड़ रहने की संभावना है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही विशेष रहेगा। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको उच्च अधिकारियों की पूरी मदद मिल सकती है। इस दौरान आप समय पर अपना काम भी पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में ना आएं अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान आप परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
इस दौरान आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, साथ ही आप जोश से भरपूर रहेंगे। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको अपना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी है तो आप जीवनसाथी के साथ मिलकर इस समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आप काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा भी आ सकती है। इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस काफी लो रहेगा। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके घर की शांति को भंग कर सकती है। कामकाज को लेकर आपको ज्यादा चिंता ना करने की सलाह दी जाती है। आप सही दिशा में प्रयास करें और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
लव लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही खास रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। लव लाइफ की बात करें तो आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। मुमकिन आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। यदि कुछ दिनों से आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो इस दौरान आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपके रुके हुए सभी कार्य भी पूरे होंगे। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
घरेलू मामलों में कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। आपको शांत दिमाग से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आपकी यह मेहनत सफल होगी। अगर आप पार्टनरशिप में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो इस हफ्ते आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
धार्मिक कार्यों में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। ऐसी में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। इससे आपके काम समय पर पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। ऐसे में आपको बड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। इस दौरान आप अपनी शादीशुदा जिंदगी का भरपूर आनंद उठाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
