Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Numerology (17th to 23rd September): 9 मूलांक वालों को होगा इस हफ्ते जबरदस्त आर्थिक फायदा
आपके जन्म की तारीख आपके जीवन के कई राज खोल सकती है। जी हां अपने मूलांक के आधार पर आप अपने आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं जिससे आपको आने वाले सात दोनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
पेशेवर जीवन में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप कड़ा परिश्रम करेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। अपने रिश्ते के प्रति आपकी ईमानदारी आपको अपने साथी के और करीब ले आएगी। इस दौरान आप अपने साथी के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। इस अवधि में आप आसानी से धन संचय कर पाएंगे।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपकी वाणी में कठोरता रहेगी और आपके अंदर अहंकार की भावना देखने को मिल सकती है। ऐसे में इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। जाने अनजाने आप अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। इस दौरान आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर कुछ सहकर्मी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इस तरह की स्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से कम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या का अंत होगा। आपके रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। आपको एहसास होगा कि आप अपने प्रिय से कितना प्रेम करते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। हालांकि आपको अहंकार से बचने की आवश्यकता है। अपने साथी के साथ सम्मान से पेश आएं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आप अपनी योग्यता और कौशल साबित करने में सफल रहेंगे। मुमकिन है आपको अपनी मेहनत का फल उच्च पद के रूप में मिले।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
अगर आप मीडिया या कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। हालांकि आपको अपने कम्युनिकेशन स्किल्स में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप कुछ नए तरीके अपनाने का भी प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। आपको कर्ज या उधर भी आसानी से नहीं मिल पाएगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहने के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। इस दौरान आपके प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। किसी गलतफहमी के कारण आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए भी यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। आपसी समझ की कमी के कारण आपके बीच टकराव संभव है। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप काफी फिट और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपके प्रयास सफल होते नजर आएंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ी डील करने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही रोमांटिक पल बिताएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
