Latest Updates
-
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
Weekly Numerology (18th to 24th Feb): मूलांक 6 और 8 के जीवन में आएगी खुशहाली, हर क्षेत्र में में मिलेगी सफलता
अपने मूलांक के आधार पर यदि आप अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पेशेवर जीवन, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य आदि से संबंधित सारी जानकारियां एक साथ प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। खास तौर पर माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान छोटी सी भी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। आप अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। खासतौर पर यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। नौकरी हो या व्यापारी आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से पैसा आ सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपके कारोबार में बढ़त हो सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती है। इस दौरान आप अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताएंगे।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। इस दौरान आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आने की भी संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आपके साथी के साथ आपकी कोई अनबन हो गई है तो इस अवधि में आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा। ऐसे में आपकी तरक्की होने की भी प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को आप अनदेखा ना करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। नौकरी-व्यापार में तरक्की का योग बन रहा है। सप्ताह के मध्य में आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। खासतौर पर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
वर्कप्लेस पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपके उच्च अधिकारी आपके विचारों की खूब प्रशंसा करेंगे। इस दौरान आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा भी बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं और आपके मार्ग में आर्थिक समस्या आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो इस अवधि में आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपके लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। घरेलू समस्याएं बढ़ सकती है। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस दौरान आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहें अन्यथा भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव सकता है और जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य संपन्न होगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप काम से जुड़ी विदेश यात्रा कर सकते हैं या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों के कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा। इस दौरान आप काफी ऊर्जावान और तंदुरुस्त रहेंगे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
पैसों के मामले में आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर काबू पाने में आप असफल रहेंगे। ऐसे में यह आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान आप अपने प्रिय की नाराजगी दूर करने में कामयाब होंगे। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपनी सभी योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications