Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Weekly Numerology (19th March to 25th March): 5 और 8 मूलांक वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद शानदार
हमारे जीवन में अंको का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। मूलांक यानी व्यक्ति की जन्म तिथि।
मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, पैसा, विवाह आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानी जा सकती है। तो चलिए आपके मूलांक से जानते हैं कि आने वाले यह 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मूलांक 1
इस अवधि में आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर हो या कार्यस्थल बोलने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आपकी तीखी बोली आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। कामकाज का ज्यादा तनाव लेने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। पैसा कमाने के चक्कर में आप ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछतावा हो। सप्ताह के अंत में आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।
मूलांक 2
कारोबार के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। इस हफ्ते आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। सप्ताह के अंत में आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
मूलांक 3
3 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। एक ओर जहां कुछ मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने काम पर फोकस करने में मुश्किल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप अपने सभी फैसले समझदारी से लें।
मूलांक 4
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी होगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। कामकाज को लेकर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। इस अवधि में आपको किसी पुराने नुकसान की भरपाई का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ही यह समय बहुत ही खास गुजरेगा।
मूलांक 5
अगर आप विधार्थी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। माता-पिता आपसे बेहद पसंद रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होगा। इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
मूलांक 6
निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। किसी शुभ कार्य पर इस अवधि में आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद या बिक्री की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा।
मूलांक 7
7 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। इसके अलावा इस अवधि में आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको काफी परेशान कर सकता है। ऐसे में आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आएगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।
मूलांक 8
आपके लिए इस हफ्ते की शुरुआत बेहद शानदार होने वाली है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा। इस अवधि में आप सुख सुविधाओं की चीजों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में दोस्तों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का भी अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान काम से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। विधार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
मूलांक 9
कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपको आपका मनपसंद कार्य भी सौंपा जा सकता है। व्यापारियों को इस हफ्ते कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। काम के साथ आप परिवार पर भी ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











