Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: आज चौथे बड़े मंगल पर जरूर पढ़ें बाबा नीम करौली के ये अनमोल विचार, बदल जाएगी किस्मत -
UP Dhaba Style Poori Aloo Recipe: घर पर बनाएं यूपी के मशहूर ढाबे जैसा स्वाद -
Bada Mangal 2026 Wishes: पवनपुत्र का आशीर्वाद...आज चौथे बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी किस्मत के सितारे -
Mughlai Method Shahi Korma Recipe: घर पर बनाएं शाही अंदाज में लाजवाब कोरमा -
Eid Mubarak Wishes For Wife: बकरीद पर अपनी बेगम को दें मोहब्बत भरा पैगाम, दिल से रहें हैप्पी ईद -
कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? जिनका अक्षय कुमार संग 'घिस घिस घिस' गाने पर डांस हुआ वायरल -
Delhi Wali Ram Laddu Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली के मशहूर और कुरकुरे राम लड्डू -
तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो... अजनबी ने याददाश्त जाने का उठाया फायदा, सहेली ने खोला खौफनाक राज -
1500 रुपये की पेंशन के लिए सास को कंधे में बैठा 9 किलोमीटर पैदल चली बहू, Video देखकर रो पड़े लोग
Weekly Numerology (19th to 25th May): सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा इन मूलांक वालों के लिए ये नया सप्ताह
अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुण, अवगुण, सफलता, असफलता आदि के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन से मूलांक वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
प्यार मोहब्बत के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे, साथ ही आप खुले दिल से अपने मन की बात भी साझा करेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा धीमा रहेगा। काम में व्यस्त रहने के कारण आपके जीवनसाथी आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपके बीच की आपसी समझ बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। कठिन विषयो पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। इस दौरान आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, साथ ही आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मुमकिन है इस दौरान पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगे। इस दौरान की गई लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित होगी। प्रेम जीवन में कुछ उथल पुथल मच सकती है। आपको अपने साथी के साथ झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है। आप शांति से एक दूसरे की बात सुनने और समझने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है जिससे आपके लिए तरक्की का रास्ता खुले। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों को अपने कंपीटीटर्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस अवधि में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। लापरवाही के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें भी हो सकती है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप खुलकर अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर कर पाएंगे। इस अवधि में आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं और आप किसी को पसंद करते हैं तो इस अवधि में आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब भी मिले। नौकरी करने वाले लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे आप कुछ नई व्यावसायिक योजनाएं भी बनाएंगे। विद्यार्थियों को इस दौरान उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
नौकरी हो या व्यापार कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल पाने के कारण आप काफी निराश और असंतुष्ट रहेंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो सकती है। ऐसे में आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। प्रेम जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। इस अवधि में आपको पैरों या कंधों से जुड़ी समस्या हो सकती है या फिर आप सिर दर्द से भी परेशान रहेंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। इस दौरान आप एक दूसरे के साथ बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी आसानी से पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपकी तरक्की का रास्ता बिल्कुल साफ होता नजर आ रहा है। मुमकिन है जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिले। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस अवधि में आपके मार्ग में आ रही है सारी बाधाएं दूर होगी। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा। हालांकि आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबंध संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कई अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप लंबी दूरी की यात्रा करेंगे। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कोर्स आदि में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप उनकी खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा। आप काफी फिट और एनर्जेटिक रहेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। जरूरत से ज्यादा घर के सदस्यों की दखलंदाजी के कारण आपके बीच दूरियां आएगी। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। इस दौरान आपके पार्टनर के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मुमकिन है वे आपको नजरअंदाज भी करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। याद करने की आपकी क्षमता औसत रहेगी। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। काम का दबाव बढ़ने के कारण आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
अगर आप नौकरीपेशा हैं और तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। आप अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। इस दौरान आपके कार्यों में कई बाधाएं आ सकती है। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छी तरह तैयारी करने की जरूरत है क्योंकि यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में इसका बुरा असर जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। खानपान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। ऐसे में आपके रिश्ते में सुधार आएगा। मुमकिन है आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस दौरान आपकी पदोन्नति होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों की मार्केट में स्थिति मजबूत होगी। आप अपने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे। इस अवधि में आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। सेहत आपकी काफी अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications