Latest Updates
-
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर
Weekly Numerology (19th to 25th November): 9 मूलांक वालों की लव लाइफ इस हफ्ते रहेगी बेहद रोमांटिक
अपने मूलांक के आधार पर आप अपने इस नए हफ्ते से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन से मूलांक वाले रहेंगे भाग्यशाली।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

1 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का प्रेशर अधिक रहेगा। इसके अलावा दफ्तर में चल रही राजनीति का भी आप शिकार हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। व्यापारियों को निवेश का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और इंटर्नशिप की तैयारी में लगे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। दफ्तर में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों को इस अवधि में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी बनते हुए कार्य में अचानक बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर होगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में आप शॉपिंग आदि पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन देखते हुए बॉस आपके प्रमोशन का फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी एकाग्रता पर काम करने की जरूरत है। व्यर्थ की चीजों से दूर रहें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा और रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त और भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि पिछले हफ्ते आपके कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो इस दौरान उन्हें पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सप्ताह के अंत में आप परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो इस अवधि में यह समस्या दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। विशेष रूप से यदि आपके उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। छोटी मोटी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको चिड़चिड़ा बना सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही है तो इस दौरान आपको कुछ राहत मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बाद आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। मन में संतोष का भाव रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस अवधि में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। इस अवधि में आप अपनी मेहनत से उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। एक दूसरे के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
दफ्तर में आपके प्रबंधन कौशल को काफी सराहा जाएगा। इस दौरान आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार से जुड़े लोग निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अपने पार्टनर को आप ज्यादा कंट्रोल करने का प्रयास ना करें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाएं। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा। अधिक तनाव के कारण इस दौरान स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
8 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव भी हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस हफ्ते आपको महत्वपूर्ण व्यावसायिक लेने से बचने की जरूरत है। अगर आप विद्यार्थी हैं और कोई ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। इस दौरान आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्तों में खटास आने की संभावना है। विशेष रूप से जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। मुमकिन है बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। अचानक आपका भारी नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा। यह सब आपके लगातार प्रयासों का ही फल है। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो यह समय आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications