Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Weekly Numerology (20th August to 26th August): बेहद सुखद रहेगा इन मूलांक वालों के लिए ये नया सप्ताह
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस दौरान आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
इस हफ्ते आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी और आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि आप सेहत को लेकर परेशान हैं तो आपको इस समस्या से भी आपको छुटकारा मिलेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अपने पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
यदि कुछ समय से कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। इस अवधि में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप काफी सकारात्मक और तरोताजा रहेंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की संभावना है। इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आप लंबी यात्रा करेंगे। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
अध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी और मानसिक रूप से इस दौरान आप काफी मजबूत रहेंगे। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो इस दौरान वकील से आपको कोई फायदेमंद कानूनी सलाह मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपकी तरक्की भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कर्ज और उधार देने से बचें। सप्ताह के मध्य में धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप स्वयं अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
