Weekly Numerology (21st April to 27th April): मूलांक 1 को होगी अच्छे अवसरों की प्राप्ति, ये भी रहेंगे लकी

अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

करियर-कारोबार के लिहाज से यह सप्ताह बेहद सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। इस दौरान आप कर्ज मुक्त भी हो सकते हैं। आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है।

Numerology Weekly Prediction For 21st April to 27th April 2024 in Hindi

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं। आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। इस दौरान आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। इस अवधि में किया गया निवेश आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि वे विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। धन की आवक बनी रहेगी, साथ ही आप बहुत ही समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

व्यापारियों को थोड़ी हिम्मत दिखाने की जरूरत है। यदि आप कोई जोखिम भरा निर्णय लेते हैं तो मुमकिन है उसका उचित परिणाम आपको मिले। साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। अगर आप अपने प्रेम के बंधन को विवाह के बंधन में बांधना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों से बचें। सप्ताह के अंत में अचानक सेहत में गिरावट आने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा निवेश से भी आपको अच्छा खासा फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की उन्नति हो सकती है। इस दौरान आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई हो सकती है। अगर इस अवधि में आप कुछ नई रणनीतियां बनाते हैं तो मुमकिन है उसका उचित परिणाम आपको भविष्य में मिले। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आप समझदारी से बात को खत्म करने का प्रयास करें। यदि सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही करेंगे तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करें। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी या टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक परेशानी और गहरी हो सकती है। इस दौरान आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। काम की चिंता और थकान आपको काफी चिड़चिड़ा बन सकती है। ऐसे में आपको अपने आसपास के लोगों से वाद विवाद से बचना होगा। खासतौर पर आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं तो बेहतर होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती करनी होगी। यदि आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आपको जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

कारोबार पर छाई हुई मंदी इस दौरान आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। अगर आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपना छोटा से छोटा काम भी आप मन लगाकर करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का आपका सपना जल्द पूरा होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में आपकी मेहनत आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। आपकी आमदनी में भी इजाफा होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ हो सकता है। इस दौरान आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला इस दौरान उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी और इसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। लव लाइफ में कुछ दिक्कतें हो सकती है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को लेकर अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आएगा।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

यह सप्ताह आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आ सकता है। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का भी आयोजन हो सकता है। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह के लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से कमजोर विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 21, 2024, 15:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion