Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Numerology (21st Jan to 27th Jan): मूलांक 4 और 7 वालों के जीवन में इस हफ्ते मचेगी उथल-पुथल
अपने मूलांक के आधार पर आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आपके भाग्य में।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपका सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान निजी और पेशेवर जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें, साथ ही आपको अपने प्रदर्शन में भी सुधार लाने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। इस अवधि में पार्टनर के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का हंसमुख स्वभाव आपको मुश्किल समय में भी राहत देगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग प्रकार आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आपका कड़ा परिश्रम रंग लाएगा। इस दौरान आपको अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और आपके अंदर गजब का जोश और उत्साह देखने को मिलेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपके हाथ कोई बड़ी डील भी लगने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अतीत में आपने जो परिश्रम किया है इस दौरान आपको उससे एक अलग पहचान मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप ऊर्जा से भरपूर और काफी सकारात्मक रहेंगे।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
मूलांक 4 वालों को इस हफ्ते कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों की योजना पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। हो सकता है महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपके मन में असमंजस की स्थिति रहे। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी से सलाह लेने की जरूरत है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपसी तालमेल बिगड़ने की संभावना है। सप्ताह के अंत में पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं। मुमकिन है आपको अपनी शिक्षा से जुड़ा कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिले। कार्यस्थल पर आप पेशेवर तरीके से अपने काम पूरे करेंगे। इस अवधि में काम के प्रति आपका समर्पण बॉस को काफी प्रभावित कर सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप एक दूसरे को अच्छी तरह समझ पाएंगे। आपके बीच आपसी तालमेल भी बढ़िया रहेगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
मूलांक 6 वालों के लिए यह समय बहुत ही खास रहने वाला है। इस दौरान आप अपने रिश्तों को अहमियत देंगे। जीवनसाथी के साथ आपको कहीं बाहर घूमने जाने का भी मौका मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। सप्ताह के अंत में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
निजी जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती है। ऐसे में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतिकूल नजर आ रहा है। पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। ऐसे में आपकी प्रगति में कमी आ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापारियों को इस हफ्ते कोई भी नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। कड़े परिश्रम के बावजूद अगर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं तो यह समय बदलाव का है। आप सही दिशा में प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते भारी नुकसान हो सकता है। आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में अटकने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह विवादस्पद रहेगा। पार्टनर को लेकर मन में संदेह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा आप बिना सोचे समझे कोई भी कदम ना उठाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। इस अवधि में आपके काम को सही पहचान मिलेगी। व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होगा। आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्कर देंगे। अपने पारिवारिक जीवन पर आप पूरा ध्यान दे पाएंगे। इस हफ्ते आपको परिजनों के साथ बाहर घूमने का भी मौका मिलेगा। ऐसे में यह समय आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
