Latest Updates
-
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Weekly Numerology (21st July to 27th July): मूलांक 6 के नाम रहेगा ये हफ्ता, इन मूलांक को भी मिलेगी गुड न्यूज
हमारे जीवन में अंकों का बहुत ही महत्व होता है। हर किसी से कोई ना कोई अंक जुड़ा हुआ है और यह अंक हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। यहां हम आपके मूलांक के आधार पर आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं तो आइए आपके मूलांक से जानते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
लव लाइफ में बदलाव आएगा। आपके पार्टनर कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम को लेकर व्यस्त रहने के कारण आपके जीवनसाथी आपको ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। करियर से जुड़े फैसले लेते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त और ऊर्जावान रहेंगे।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
हफ्ते की शुरुआत में समस्याएं बनी रहेगी, लेकिन धीरे धीरे परिस्थिति में सुधार आएगा। इस दौरान आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। करियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
पैसों को लेकर चिंता गहरी हो सकती है। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण इस दौरान आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव महसूस होगा। आपको एक छोटे ब्रेक की आवश्यकता है। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है, इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का समर्थन प्राप्त होगा। खासतौर पर जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में कोई रुकावट आ सकती है। आपको धैर्यवान रहना होगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपको ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारियों का रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका संपर्क कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से हो सकता है जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। सप्ताह के अंत में धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। अटके हुए व्यावसायिक मामलों को सुलझाने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। जल्दबाजी से आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। आपकी एक नई शुरुआत हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। हो सके तो जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाएं। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही इस्तेमाल करें। इस समय निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आप इसी तरह आगे भी परिश्रम करते रहें। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपका प्रेम संबंध और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आए के नए स्रोत बनने की संभावना है। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। इससे मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और दोबारा आपकी वापसी हो सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहना होगा। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की संभावना है। यदि आप निवेश आदि करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करने की जरूरत है। काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस दौरान अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो समय का ध्यान रखें। काम के बढ़ते हुए प्रेशर का असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। आप काफी चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। आपका बदला हुआ बर्ताव घर के सदस्यों को परेशान कर सकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। अपने काम को बेहतर बनाने के लिए आप जी जान से मेहनत करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप बातचीत के जरिए अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें नहीं तो देर हो सकती है। आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। दूसरों के कहने पर पैसों से जुड़े फैसले ना लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे और एकांत में रहना ही पसंद करेंगे। यदि कोई समस्या है तो आप खुलकर अपनों से बात करें। चुप रहने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा और भी मजबूत होगा। मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











