Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
Weekly Numerology (21st May to 27th May): इस हफ्ते 7 मूलांक वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, मिलेगी सफलता
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली
सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आइए देखते हैं यह सप्ताह किसके लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
पैसों के लिहाज से मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी मेहनत और सूझबुझ से अच्छा धन कमा सकते हैं। विद्यार्थी यदि उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको आपके मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। इस दौरान घर के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। यदि कुछ समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो इस अवधि में आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखना होगा। इस दौरान सहकर्मियों के साथ टकराव संभव है। इस तरह की बातें आपके काम पर भी बुरा असर डाल सकती है। व्यापार से जुड़े लोग किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस अवधि में आपको बड़ा निवेश करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें और लापरवाही न करें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। इसके अलावा कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी में आप कोई भी काम न करें अन्यथा बाद में आपको पछतावा होगा। व्यापारियों को बिना सोचे समझे कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस अवधि में आपकी शिक्षा में बाधा सकती है। अचानक घर पर मेहमानों के आने से आपकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। खर्चो में वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
यह सप्ताह आपके लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आ सकता है। आपको कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप पहले से ही विदेश में नौकरी कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोग किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नज़र आ रही है। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
आप स्वयं को व्यर्थ की चीजों में उलझा हुआ पाएंगे और काफी दबाव भी महसूस कर सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आपको अपनों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कामकाज में यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको काफी संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखें। बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे। हालांकि घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मेडिकल, लॉ, इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आप परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप अपने कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस अवधि में पूजा-पाठ और दान जैसे धार्मिक कार्यों पर आप पैसा खर्च करेंगे। घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलेगी। घर का वातावरण इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
इस मूलांक के लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अंजाना डर सता सकता है। विशेष रूप से अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस अवधि में आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पैसों के मामले में यह समय सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यापारियों को कुछ नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। खुद को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











