Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Weekly Numerology (23rd July to 29th July): 6 मूलांक वालों की इस हफ्ते पलटेगी किस्मत, 3 और 5 मूलांक वाले भी रह
अंको का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व होता है। अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती है।
यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कार्यस्थल पर आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में भारी गिरावट आएगी।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
इस अवधि में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने परिजनों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। हालांकि आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस अवधि में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का अवसर मिलेगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आर्थिक मामलों में आपको जरा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। उधार लेन-देन से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस दौरान आपको उनका अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको उम्मीद से कई ज्यादा फायदा होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इस अवधि में आपको अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
दफ्तर में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस अवधि में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों के मामले में यह साप्ताह कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
कारोबार में अच्छा लाभ होगा। आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपको अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। इस हफ्ते आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें अन्यथा आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप की कई योजनाओं में बाधा आएगी।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कोर्ट कचहरी का कोई मामला इस अवधि में आपको काफी परेशान करेगा। आपका काफी धन भी खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
