Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Weekly Numerology (23rd to 29th June): मूलांक 5 और 6 वालों की होगी मनोकामना पूरी, इस हफ्ते इन्हें होगी मुश्किल
अंक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति, चाल और मूल्यांकन के आधार पर व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए जानते हैं यह सप्ताह कौन से मूलांक वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
पैसों की तंगी रहेगी। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी कई दिक्कतें आ सकती है। कार्यस्थल पर चल रही राजनीति से संभलकर रहें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। व्यापारी घाटे का सौदा कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिए हुए गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। रिश्तों में सुधार आएगा और आप संतुष्ट रहेंगे। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है और आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। ज्यादा सोचने के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
बिना सोचे समझे किसी को भी अपनी राय ना दें। दूसरों की जिंदगी में दखलअंदाजी करना इस दौरान आप पर भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय को व्यर्थ की चीजों में नष्ट ना करें। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से बचें। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। रोजाना खुली हवा में सैर करें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
दफ्तर में अपने छोटे छोटे काम भी आप ध्यान से करें नहीं तो गलती हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपकी साझेदारी टूट भी सकती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स आदि में दाखिला लेना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही ना करें।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में आप शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। आपको छोटे छोटे ब्रेक लेने की जरूरत है, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप कोई नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते है। जीवन की खुशियां बनाए रखने के लिए आप अनावश्यक रूप से निर्णय लेने से बचें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
नई व्यवसायिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। अगर आप आप कोई नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग कुछ नया और हटकर करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो भी हो सकती है। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। रिश्तों को तरोताजा करने के लिए यह समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत में घूमने फिरने की भी प्लानिंग बना सकती है। इस दौरान मन शांत रहेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आप आपकी तारीफ भी हो सकती है। ऐसे में यह आपके लिए काफी प्रेरणादायक होगा। व्यापार से जुड़े जातक पिछले हफ्ते मिली सफलता के आधार पर कुछ नए व्यावसायिक फैसले ले सकते हैं। निवेश आदि करने के लिए यह समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं इस दौरान उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
दफ्तर में आपका कॉन्फिडेंस उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगा। आप कुछ नई योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप साझेदारी में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। ऐसे में आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपको महसूस कराएंगे कि आप उनके लिए कितनी खास हैं। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
अपनी जिम्मेदारियों अनदेखा ना करें नहीं तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। इस दौरान जीवनसाथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें दिखावे में ना रहें नहीं तो आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है और इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा। कामकाज में किसी भी तरह का बदलाव करना आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह के फैसले बहुत ही समझदारी से लें। इस दौरान आपको पाचन संबंधित समस्या हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें और बाहर के भजन से परहेज करें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
अपनी निजी बातें ज्यादा किसी से शेयर ना करें नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जरूरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद ना रखें नहीं तो आपके हाथ केवल निराशा ही लगेगी। अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है। अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें, आपको समझना होगा की तरक्की के लिए कोई भी शॉर्टकट रास्ता नहीं होता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। सेहत को लेकर सावधान रहें। छोटी सी भी समस्या को अनदेखा ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
